फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकाउ : अवैध जुआघर संचालन पर सनसिटी का प्रमुख हिरासत में, चीनी अफसरों ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

Sun, 28 Nov 2021 12:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।

सार

चीन की मुख्य भूमि पर जुआघर स्थापित करने और जुआ खेलने पर रोक है। मकाउ एकमात्र चीनी शहर है जहां जुआघर चलाने की अनुमति है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के स्वायत्त क्षेत्र मकाउ की पुलिस ने शनिवार को यहां के सबसे बड़े जुआघर संचालक के मालिक और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। मकाउ पुलिस ने यह कदम चीनी अधिकारियों द्वारा अंतर सीमा जुआ गिरोह चलाने के आरोप में इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद उठाया।

विज्ञापन


दुनियाभर में अपने जुआघरों के लिए मशहूर मकाउ में यह गिरफ्तारी चीन के पूर्वी प्रांत झिजियांग के वेझोउ के अभियोजकों द्वारा शुक्रवार को सनसिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्विन चाए और एक अन्य झांग निंगनिंग पर सीमा पार जुआ संबंधी गतिविधियां आयोजित कराने तथा पूरे चीन में जुआघर स्थापित करने के आरोप लगाने के बाद की गई।

बता दें कि चीन की मुख्य भूमि पर जुआघर स्थापित करने और जुआ खेलने पर रोक है। मकाउ एकमात्र चीनी शहर है जहां जुआघर चलाने की अनुमति है। मुख्यभूमि के लोगों को मकाउ जाकर जुआ खेलने की अनुमति है लेकिन इसके लिए उन्हें वीजा की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें