राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मारे गए 11 लोगों में नौ की मौत की वजह बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी है। साथ ही दो अन्य की जान गैस रिसाव से गई है।
अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस में तूफान ‘इडा’ के कारण 11 और लोगों मौत होने से लुइसियाना में तूफान से मरने वालों की संख्या 26 पर पहुंच गई है। वहीं, ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘मिंडी’ फ्लोरिडा पैनहैंडिल पहुंच गया।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि न्यू ऑर्लेअंस में मारे गए 11 लोगों में नौ की मौत बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी से हुई। वहीं अन्य दो की जान गैस रिसाव की वजह से गई। इस बीच, ऊष्णकटिबंधीय तूफान ‘मिंडी’ बुधवार रात फ्लोरिडा के उत्तर पश्चिमी हिस्से फ्लोरिडा पैनहैंडल पहुंच गया।