फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'मेरे बयान का असर...'; पीएम मोदी की 'पाकिस्तान उतावला...' वाली टिप्पणी से तिलमिलाए फवाद चौधरी

Thu, 02 May 2024 07:45 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री का बड़बोलापन एक बार फिर सामने आया है। फवाद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली की 42 सेकेंड की वीडियो शेयर कर कहा, लगता है पीएम मोदी पर उनके बयान का असर हुआ है, वे अपसेट नजर आ रहे हैं। खास बात ये कि फवाद इस एक्स पोस्ट में इलेक्शन की अंग्रेजी स्पेलिंग भी गलत लिख बैठे।
विज्ञापन
फवाद चौधरी और पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सियासी सरगर्मियों की तपिश पाकिस्तान तक महसूस की जा रही है। ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो क्लिप शेयर कर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि पीएम मोदी उनके बयान के कारण थोड़े परेशान हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी  ने एक चुनावी रैली में कहा कि पाकिस्तान शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान के हितैषी और उसके साथ साझेदारी होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


चुनाव की स्पेलिंग लिखने में ही गलती कर गए पूर्व मंत्री
फवाद ने पीएम मोदी के भाषण का जो अंश शेयर किया है इसका एक पहलू यह भी है कि उन्होंने हैशटैग बनाने के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसमें इलेक्शन की स्पेलिंग गलत है। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों ने इस घटना पर भी जमकर मजे लिए। फवाद ने जो पोस्ट लिखी है, इसमें दो हैशटैग लिखे गए हैं। पहला हैशटैग पीएम मोदी के लिए #Modi ओर पोस्ट की अंतिम लाइन में हैशटैग इंडियन इलेक्शन लिखा। हालांकि, बड़बोले मंत्री फवाद उतावलेपन में स्पेलिंग ठीक करना या जांचना भी भूल गए।
विज्ञापन

क्या राहुल की तारीफ से भड़की भाजपा?
बता दें कि फवाद चौधरी पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की, जिसके बाद यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का मुद्दा बन गया। पूर्व पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बुधवार को एक्स पर राहुल गांधी के भाषण का अंश साझा कर लिखा, 'राहुल ऑन फायर'। 
विज्ञापन


राहुल पर जमकर बरसे पीएम मोदी
आम चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कई बातें कहीं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। मोदी के आने से पहले इस देश में दो संविधान और दो झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें