फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटॉक से बची जान: अमेरिका में 16 साल की लड़की का अपहरण, हाथ से इशारा कर मांगी मदद

Tue, 09 Nov 2021 06:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को खबर करने वाले राहगीर को टिकटॉक के उन इशारों की समझ थी, जो घरेलू हिंसा और मदद मांगने के लिए किए जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टिक टॉक' पर प्रचारित इन इशारों का मतलब होता है कि 'मुझे घरेलू हिंसा में मदद की जरूरत है'। 
विज्ञापन
घरेलू हिंसा व मदद मांगने के लिए किए जाने वाले इशारे - फोटो : कनाडियन वुमेंस फाउंडेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक के इशारों के दम पर अमेरिका में एक अपहृत किशोरी की जान बच गई। आपको शायद इस पर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। उत्तरी कैरोलिना में 16 साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया था। अपहर्ता उसे कार में लेकर भाग रहा था, तभी उसने खतरे के संकेत देने वाले टिकटॉक के इशारे किए। ये इशारे देख कार के पीछे आ रहे अन्य राहगीर ने खतरा भांप कर पुलिस को सूचना कर दी पुलिस ने तत्काल मदद कर उसे छुड़ा लिया।  

विज्ञापन


पुलिस को खबर करने वाले राहगीर को टिकटॉक के उन इशारों की समझ थी, जो घरेलू हिंसा और मदद मांगने के लिए किए जाते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टिक टॉक' पर प्रचारित इन इशारों का मतलब होता है कि 'मुझे घरेलू हिंसा में मदद की जरूरत है'। 

लॉरेल काउंटी के शेरिफ कार्यालय द्वारा फेसबुक पर जारी बयान के अनुसार किशोरी को कार में ड्राइवर के साथ संकट में होने का खतरा महसूस करते हुए राहगीर ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 911 को सूचना दी। उसने बताया कि एक कार में सवार युवती संकट में नजर आ रही है। कार को एक पुरुष चला रहा है। 
विज्ञापन


किशोरी को दो नवंबर को अगवा किया गया था। दो दिन बाद उसे केंटकी में एक कार के अंदर देखा गया। शेरिफ कार्यालय के अनुसार लड़की एक सिल्वर कलर की कार में थी। किशोरी के  माता-पिता ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। 

61 साल का आरोपी गिरफ्तार
मामले में आरोपी जेम्स हर्बर्ट ब्रिक (61) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अपहृत की गई युवती के नाम का खुलासा नहीं किया है।  जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल भी जब्त किया है। इसमें नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें हैं। 

कनाडा के महिला फाउंडेशन ने जारी किए हैं खतरे के ये संकेत
दरअसल, अपहृत युवती ने कार में से जिन इशारों का इस्तेमाल किया था, उन्हें घरेलू शोषण का संकेत देने के लिए टिकटॉक के जरिए प्रचारित कर लोकप्रिय बनाया गया है। इन्हें पिछले साल कनाडाई महिला फाउंडेशन ने जनजागृति के लिए जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें