फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबनान : बिगड़ती अर्थव्यवस्था और राजनीतिक गतिरोध के बीच प्रदर्शनकारी मंत्रालय में घुसे, की तोड़फोड़ 

Sat, 27 Nov 2021 02:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बेरूत

सार

लेबनान में बिगड़ती अर्थव्यवस्था से बिगड़ते आर्थिक हालात का विरोध करने के लिए प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने शुक्रवार तड़के बेरूत में एक मंत्रालय की इमारत में घुसकर तोड़फोड़ की और इसके एक मुख्य कमरे से राष्ट्रपति की तस्वीर हटा दी।
 
विज्ञापन
लेबनान विरोध प्रदर्शन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेबनान में बिगड़ती अर्थव्यवस्था और राजनीतिक गतिरोध के बीच देश की मुद्रा नए निचले स्तर पर पहुंच गई है। लेबनान में बिगड़ती अर्थव्यवस्था से बिगड़ते आर्थिक हालात का विरोध करने के लिए प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने शुक्रवार तड़के बेरूत में एक मंत्रालय की इमारत में घुसकर तोड़फोड़ की और इसके एक मुख्य कमरे से राष्ट्रपति की तस्वीर हटा दी।

विज्ञापन


सामाजिक मामलों के मंत्रालय में प्रवेश करने वाले लगभग एक दर्जन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाउंड में लगातार गिरावट के कारण संकटग्रस्त देश में अर्थव्यवस्था की स्थिति और बिगड़ गई है, जो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 25,100 पाउंड तक पहुंच गया है।

पिछला रिकॉर्ड 25,000 पाउंड का था। इसके चलते देश में हाल के हफ्तों में कीमतों में भारी वृद्धि हुई है क्योंकि सरकार ने ईंधन और कुछ दवाओं पर सब्सिडी हटा ली है, जिससे ये चीजें लेबनान में अनेक लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें