पुतिन के बारे में दुनिया उतना ही जानती है, जितना वह खुद बताना चाहते हैं। लॉ ग्रेजुएट और खुफिया एजेंसी में शामिल होने से लेकर उनके रूस में सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने की यात्रा यकीनन दिलचस्प है...
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीब 70 वर्ष के हैं। पुतिन को देखकर कोई भी उनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा सकता। उम्र ही नहीं, पुतिन की पूरी जिंदगी रहस्यमयी लगती है। जैसे-जैसे पुतिन आगे बढ़ते गए, उनको चुनौती देने वाले यकायक पटल से गायब होते गए। पुतिन की ताकत का असली खजाना उनकी खानदानी निष्ठा और शातिर दिमाग को माना जाता है।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को उस यूक्रेनी राष्ट्रपति के तौर पर पहचाना जाएगा, जो रूस से सीधे और अकेले टकराया था। इसके अलावा, उन्हें दुनिया के संभवतः एकमात्र शख्स के तौर पर भी पहचान मिलेगी, जो मसखरी के दम पर रील से रियल लाइफ में यूक्रेन का राष्ट्रपति बना।
यहूदी माता-पिता, मंगोलिया में परवरिश
25 जनवरी, 1978 को जन्मे जेलेंस्की के माता-पिता यहूदी थे। जन्म के कुछ समय बाद ही जेलेंस्की का परिवार मंगोलिया के एर्डेनेट में बस गया। बड़े होकर जेलेंस्की वापस यूक्रेन पहुंचे और 1995 में कानून में स्नातक किया, लेकिन कॅरिअर कॉमेडी में बनाया। जेलेंस्की यूक्रेनी और रूसी दोनों भाषाओं पर पकड़ रखते हैं।
लोकप्रिय कलाकार, अनुभवहीन नेता
जेलेंस्की यूक्रेनी टेलीविजन के सबसे सफल कलाकारों में शुमार है। 2019 में राष्ट्रपति बनने के बाद यूक्रेन के संविधान में संशोधन कर नाटो और यूरोपीय संघ का सदस्य बनाने की नीति का एलान किया। नाटो की सदस्यता के लिए पूरी ताकत झाेंक दी।
जेलेंस्की का मानना था कि यूक्रेन को रूस से बचाने का यही एक तरीका है। लेकिन, मित्रता समझौते का उल्लंघन कर उन्होंने रूस को हमले के लिए आमंत्रित कर दिया।
मजाक-मजाक में बन गए राष्ट्रपति
जेलेंस्की कभी यूक्रेनी टेलीविजन के एक चर्चित शो, सर्वेंट ऑफ द पीपल में यूक्रेन के राष्ट्रपति का किरदार निभाते थे। कॉमेडी शो की पटकथा के मुताबिक जेलेंस्की एक लाचार स्कूली शिक्षक थे, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकप्रियता पाकर राष्ट्रपति बन गया।
चुनाव में 70 फीसदी से ज्यादा मतों से विरोधी काे हराया
2003 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी बनाई और 1+1 चैनल के लिए सर्वेंट ऑफ द पीपल शो बनाया। विवादास्पद अरबपति मालिक इहोर कोलोमोइस्की ने शो में पैसा लगाया था। बाद में जेलेंस्की के चुनाव का सारा खर्च भी उठाया।
राष्ट्रपति पद के प्रचार के दौरान गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय जेलेंस्की सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो पोस्ट करते रहे और 70% से ज्यादा मतों से पेट्रो पोरोशेंको को हराया।