फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: किस-किस देश ने यूक्रेन की तरफ बढ़ाया मदद का हाथ, नए हथियार मिले तो क्या उसका इस्तेमाल कर पाएगा यूक्रेन?

Sat, 26 Feb 2022 06:38 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

यूक्रेन भेजे जाने वाली मदद में घातक गोला-बारूद, टैंक-रोधी हथियार और वायु-विरोधी हथियार और चिकित्सा आपूर्ति जैसी गैर-घातक सहायता सामाग्री शामिल है।
विज्ञापन
यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों के बाद का मंजर - फोटो : @BNONews
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर रूस के हमले का शनिवार को तीसरा दिन है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ कई हमले किए हैं। इससे कीव दहल गया है। रूस के मिसाइल हमलों से रिहायशी इलाकों में तबाही मच गई है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- रूसी सेना की हमले की वजह से अब तक तीन बच्चों सहित 198 लोगों की हत्या हो चुकी है। वहीं 1,115 लोग घायल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि रूस तेजी से कीव की तरफ बढ़ रहा है और जल्दी ही उस पर कब्जा कर सकता है। हालांकि रूस के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि कीव अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में है। लेकिन रूस की सेना के सामने यूक्रेन तीन दिनों में बेहद कमजोर साबित हुआ है। फिर भी यूक्रेन ने अपनी हिम्मत नहीं छोड़ी है और वह पूरा जोर लगाकर रूस का मुकाबला कर रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इस युद्ध में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया है। बेबस महसूस कर रहा यूक्रेन दूसरे देशों की ओर आशा लिए ताक रहा था। यूक्रेन लगातार सभी से अपील कर रहा है कि उसकी मदद की जाए और उसे हथियार दिए जाएं। अब उम्मीद की कुछ किरणें दिखाई दे रही हैं क्योंकि कई देशों ने यूक्रेन की बात मान ली है और उसकी मदद के लिए आगे आए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की - फोटो : Amar Ujala
यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा क्या?
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिका-ब्रिटेन समेत 28 देशों ने हथियार देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि ये देश हमें रूस का सामना करने के लिए हथियार और दूसरे सैन्य उपकरण देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक ब्रिटिश रक्षा सचिव बेन वालेस ने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के लिए शुक्रवार की शाम को एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया था। बैठक में अमेरिका, कनाडा और कुछ गैर नाटो सदस्य देशों समेत करीब 25 राष्ट्र शामिल थे और सभी ने सहायता देना पर सहमति जताई। बैठक में नाटो के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कौन देश क्या मदद करेंगे?

अमेरिकाः यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने का एलान किया है।

फ्रांस: यूक्रेन को हथियार देगा। 300 मिलियन यूरो की सहायता देने और सैन्य उपकरण भेजने की बात कही है।

स्वीडन: मदद के लिए सबसे पहले आगे आने वाला देश है। स्वीडन यूक्रेन को सैन्य, तकनीकी और मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : EPA
ब्रिटेन: ‘लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन’ में मदद की पेशकश की है।

नीदरलैंडः 200 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें यूक्रेन भेजेगा।

पोलैंड:  रूस के साथ लड़ाई में यूक्रेन को हथियार और समर्थन दे रहा है।

लिथुआनिया: देश के उप रक्षा मंत्री के एक बयान के मुताबिक यूरोपीय संघ के छह देश साइबर खतरों से निपटने में मदद के लिए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की एक टीम यूक्रेन भेज रहे हैं।

नए हथियार मिलेंगे तो चलाने में समय लगेगा
इस बीच विशेषज्ञों ने इस बात पर चिंता जताई है कि अब यदि यूक्रेन को नए हथियार और उपकरण मिलते हैं तो वह उसका इस्तेमाल किस तरह कर पाएगा? थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डैन स्मिथ के मुताबिक व्यावहारिक चिंता यही है कि अगर यूक्रेन की सेना को नए उपकरण और हथियार दिए किए जाते हैं, तो उसका इस्तेमाल करने में उन्हें समय लगेगा। वहीं यूरोपियन काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के गुस्ताव ग्रेसेल ने एक पॉडकास्ट में कहा ‘समस्या यह है कि इस खेल में दांव को बदलने में अब बहुत देर हो चुकी है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें