फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kenya: धार्मिक नेता पर 191 बच्चों की निर्मम हत्या का आरोप, जानें आखिर मासूमों को क्यों उतारा मौत के घाट

Wed, 07 Feb 2024 08:15 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नैरोबी

सार

केन्याई स्थित एक धार्मिक नेता पॉल एनथेंगे मैकेंजी और अन्य 29 आरोपियों पर 191 बच्चों की हत्या का आरोप तय हुआ है। हालांकि मैकेंजी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
विज्ञापन
पॉल एनथेंगे मैकेंजी पर बच्चों की हत्या का आरोप तय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्याई स्थित एक धार्मिक नेता पॉल एनथेंगे मैकेंजी और अन्य 29 आरोपियों पर 191 बच्चों की हत्या का आरोप तय हुआ है। पिछले साल पूर्वी केन्या के शाकाहोला जंगल से बड़ी संख्या में शव और कंकाल मिले थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक धार्मिक नेता मकैंजी और उनके सहयोगिकों को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर आरोप है कि उन्होंने 191 बच्चों को मौत के घाट उतारा है। 
विज्ञापन


मैंकेजी के निर्देश पर बच्चों को उतारा मौत के घाट
महीनों तक चली शवों की खोज के बाद अधिकारियों ने उन्हें विशाल जंगल से बाहर निकाला। हालांकि मैकेंजी और अन्य 29 आरोपों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया था। इसके अलावा मैकेंजी पर आतंकवाद, हत्या और बच्चों की निर्मम हत्या समेत कई आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि एक धार्मिक सभा के दौरान मैकेंजी ने अपने अनुयायियों और उनके बच्चों को भूखा मारने का निर्देश दिया था ताकि वे स्वर्ग पहुंच सकें। जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मैकेंजी के निर्देशों के तहत इस तरह के कृत्य को अंजाम दिया गया था। पिछले साल अप्रैल माह से मैकेंजी हिरासत में है क्योंकि जांचकर्ताओं ने सबूतों के लिए जंगल में महीनों तक खोजबीन की।

जंगलों में मिले बच्चों के शव
 बरामद शवों के पोस्टमार्टम से पता चला कि बच्चों की मौत भूख के कारण हुई थी। जबकि कई लोगों की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। कोर्ट में अधिकारियों ने कहा कि  अधिकांश शवों के सड़ने के कारण उन्हें डीएनए के माध्यम से पीड़ितों की पहचान करने में एक लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें