इससे पहले करतारपुर कॉरिडोर के उ्दघाटन पर पाकिस्तान संशय पैदा कर रहा था। गुरुवार को पाक ने कहा था कि बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की कोई तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।
पाक ने पहले गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के मद्देनजर समय पर उद्घाटन करने का आश्वासन दिया था। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारतीय सिखों को नौ नवंबर से ही यात्रा की अनुमति देने की बात कही थी, लेकिन बाद में पाक मुकर गया।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा था कि करतारपुर कॉरिडोर प्रधानमंत्री इमरान खान के वादे के मुताबिक समय से पूरा होगा। हालांकि उन्होंने भी तारीख नहीं बताई थी। 12 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर यह गलियारा खोले जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा न हो सका।