फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamala Harris: 'मैं बहुत डरी हुई हूं', डोनाल्ड ट्रंप को आयोवा कॉकस में मिली जीत से परेशान हुईं कमला हैरिस

Thu, 18 Jan 2024 08:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कमला हैरिस ने कहा कि 'मैं बहुत डरी हुई हूं और हम सभी को डरना चाहिए। इस वजह से मैं देशभर में घूम-घूमकर पार्टी के लिए प्रचार कर रही हूं।'
विज्ञापन
कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कहना है कि वह इस बात से बेहद डरी हुई हैं कि डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी हो सकती है। कमला हैरिस ने डेमोक्रेट पार्टी के समर्थकों से अपील की कि सभी को एकजुट होने की जरूरत है। कमला हैरिस का यह बयान आयोवा कॉकस के नतीजे घोषित होने के बाद आया है, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है। 
विज्ञापन


ट्रंप से डरे डेमोक्रेट
एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में कमला हैरिस ने कहा कि 'मैं बहुत डरी हुई हूं और हम सभी को डरना चाहिए। इस वजह से मैं देशभर में घूम-घूमकर पार्टी के लिए प्रचार कर रही हूं।' राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में लगातार मजबूत होती स्थिति पर चिंता जाहिर की। हाल ही में उन्होंने कहा था कि एक पूर्व राष्ट्रपति जिन्हें दो बार महाभियोग का सामना करना पड़ा, जिनके खिलाफ 91 आपराधिक मामले चल रहे हैं, वह अमेरिका में लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने भी डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका राष्ट्रपति चुने जाने की संभावनाओं को डरावना बताया था। 

डेमोक्रेट पार्टी के लिए कमला हैरिस बेहद अहम
जब डोनाल्ड  ट्रंप और जो बाइडन के बीच फिर से टकराव के आसार बन रहे हैं तो ऐसे में डेमोक्रेट पार्टी की कमला हैरिस से उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। दरअसल डेमोक्रेट पार्टी ने कमला हैरिस को ही अश्वेत, महिलाओं और युवा मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में करने की जिम्मेदारी दी है। इसकी वजह ये है कि कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत, पहली महिला और पहली दक्षिण एशियाई मूल की उपराष्ट्रपति हैं। ऐसे में पार्टी के लिए फंड जुटाने में भी कमला हैरिस की अहम भूमिका रह सकती है। 
विज्ञापन


कमला हैरिस पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए देशभर का दौरा कर रही हैं। हालांकि कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग कम है और वह लगातार रिपब्लिकन पार्टी और उसके समर्थकों के निशाने पर हैं। रिपब्लिकन पार्टी का कहना है कि जो बाइडन 81 साल के हैं और अगर उन्हें कुछ होता है तो कमला हैरिस अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बनेंगी, लेकिन वह इस पद के योग्य नहीं हैं। बीती 15 जनवरी को हुए आयोवा कॉकस के चुनाव में रिपब्लिकन मतदाताओं ने डोनाल्ड ट्रंप को सबसे पसंदीदा उम्मीदवार चुना, जबकि रोन देसांतिस और निक्की हेली दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें