सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा हैं। साथ ही रो बनाम वेड को बहाल करने, मतदान के अधिकारों की रक्षा करने और बंदूक हिंसा के मुद्दों को हल करने का संकल्प लिया।
अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव होना है। इस चुनावी दौड़ में राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टक्कर होती दिख रही है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब ट्रंप पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए 'खतरा' बताया और रो बनाम वेड को बहाल करने, मतदान के अधिकारों की रक्षा करने और बंदूक हिंसा के मुद्दों को हल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
ट्रंप हमारे लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैरिस ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप हमारे लोकतंत्र और मौलिक स्वतंत्रता के लिए खतरा हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और मैं फिर से रो को बहाल करेंगे, मतदान अधिकारों की रक्षा करेंगे और अंत में बंदूक हिंसा मुद्दे पर बात करेंगे। इस पर आखिर विरोध क्यों हो रहा है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।'
छह जनवरी की घटना फिर दोहराना चाहते हैं ट्रंप
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अभियान प्रवक्ता जेम्स सिंगर ने कहा था कि ट्रंप छह जनवरी की घटना फिर दोहराना चाहते हैं। क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था, 'अगर अब मैं चुना नहीं जाता हूं तो यहां खून-खराबा होगा। कम से कम यह होगा ही। खून-खराबा देश के लिए होने जा रहा है।'
विज्ञापन
क्या है छह जनवरी की घटना?
साल 2021 में जब डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार गए थे, तब लोगों की भीड़ छह जनवरी 2021 में कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद परिसर) में जबरन घुस आई थी। इस पूरी घटना में कम से कम 100 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। साथ ही दंगे के दौरान और दंगे के बाद कम से कम नौ लोगों की मौत हुई थी।