फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बिडेन को बढ़त, जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ट्रंप के खिलाफ रोष

Fri, 05 Jun 2020 01:53 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जोई बिडेन के जीतने के आसार
  • जॉर्ज फ्लॉयड की मौते के बाद डोनाल्ड ट्रंप के प्रति लोगों में गुस्सा
  • मार्च से ऑनलाइन चुनावी कैंपेन कर रहे हैं पूर्व उप राष्ट्रपति जोई बिडेन
विज्ञापन
जोई बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव अभी पांच महीने दूर है लेकिन चुनाव जीतने के आसार पूर्व उप राष्ट्रपति जोई बिडेन के लग रहे हैं। ऐसा चुनावी पोल का कहना है, जबकि कोरोना वायरस की वजह से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोई बिडेन चुनवी कैंपेन भी नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


रियल क्लियर पॉलिटिक्स के औसतन अनुमान की माने तो पिछले महीने से जोई बिडेन का नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जोई बिडेन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं लेकिन रियल क्लियर पॉलिटिक्स ने इस बार जोई बिडेन का 7.8 फीसदी प्वाइंट दिए हैं जो मई की शुरुआत में मिले 5.3 फीसदी से काफी ज्यादा है। चार जून 2016 में आरसीपी (रियल क्लियर पॉलिटिक्स) के आंकड़ों के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप से 1.5 प्वाइंट आगे थीं।


चुनावी पोल को लेकर कई निजी एजेंसियों ने भी आंकड़ों को जारी किया है। मैनमाउथ यूनिवर्सिटी जिसमें 742 मतदाता रजिस्टर है, के मुताबिक बिडेन को ट्रंप से 11 प्वाइंट ज्यादा मिलने की उम्मीद है। अमेरिका में 52 फीसदी मतदाता बिडेन के समर्थन में हैं और 41 फीसदी डोनाल्ड ट्रंप को हटाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं एबीसी न्यूज़ और वॉशिंगटन पोस्ट जहां 835 मतदाता रजिस्टर हैं, उसके मुताबिक जोई बिडेन को दस प्वाइंट आगे दिखाया जा रहा है और चेंज रिसर्च पोल दिस वीक के अनुसार बिडेन के जीतने के 41-48 फीसदी उम्मीद है। डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन क्म्यूनिकेशन डायरेक्टर टिम मुर्ताघ का कहना है कि सब जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के लिए की गई सार्वजनिक पोलिंग साफ तौर पर गलत निकलती है। 

टिम के मुताबिक उनके आंतरिक आंकड़े लगातार डोनाल्ड ट्रंप की बिडेन के खिलाफ जीत दिखा रहे हैं। मैनमाउथ जैसे कई निजी सर्वे जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद जारी किए गए हैं। मैनमाउथ यूनिवर्सिटी के निदेशक पैट्रिक मुर्रे का कहना है कि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद डोनाल्ड ट्रंप के हारने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं।

मुर्रे का कहना है कि अमेरिका में कई मतदाताओं को लगता है कि जॉर्ज फ्लॉयड वाले मामले में डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में कमी रही लेकिन चुनाव जीतने की रेस पदाधिकारियों पर होने वाले जनमत संग्रह पर निर्भर करता है। बिडेन मार्च से ऑनलाइन तरीके से अपना कैंपेन कर रहे हैं।

अमेरिका में अबतक कोरोना से 1,07,000 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी कई लोगों में ट्रंप के खिलाफ गुस्सा है। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए काफी गुस्सैल तरीकों को अपनाया। एक अनुमान की माने तो अमेरिका में 64 फीसदी ऐसे लोग हैं जो प्रदर्शनकारियों के समर्थन में थे जबकि 27 फीसदी ही लोग विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें