फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foreign Aid Bill: दूसरे देशों को अरबों डॉलर देने पर एतराज; अमेरिकी प्रशासन पर भड़के ट्रंप ने दिया लोन का सुझाव

Sun, 11 Feb 2024 04:41 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी प्रशासन ने विदेशी सहायता पैकेज के माध्यम से जरूरतमंद देशों को अरबों डॉलर देने का फैसला लिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के इस निर्णय पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एतराज जताया है। उन्होंने लोन देने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को दूसरे देशों की मदद के लिए विदेशी सहायता विधेयक जैसे विकल्प नहीं अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ देशों को बाइडन प्रशासन 100 बिलियन डॉलर की भारी भरकम सहायता देना चाहता है, लेकिन इससे बेहतर फैसला जरूरतमंद देशों को लोन देना है। द हिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिण कैरोलिना में एक रैली की। उन्होंने सीनेट में लाए गए विदेशी सहायता बिल के खिलाफ सख्त एतराज दर्ज कराते हुए कहा कि राजकोष से इतनी बड़ी राशि का आवंटन चिंताजनक है।
विज्ञापन


उन्होंने बाइडन प्रशासन की इस पहल पर सवाल खड़ा करते हुए पूरे डेमोक्रेट खेमे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केवल एक मूर्ख, कट्टर वामपंथी डेमोक्रेट ही इस भयावह सीमा वाले विधेयक के समर्थन में मतदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें