फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: एक मंच पर पूर्व-वर्तमान राष्ट्रपतियों की तिकड़ी, इस कार्यक्रम में बाइडन का समर्थन करते दिखे ओबामा-क्लिंटन

Fri, 29 Mar 2024 11:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

कार्यक्रम में कई सितारों में हिस्सा लिया था, जिसमें सिंगर क्वीन लतीफा और लिजो ने परफॉर्म किया। पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपतियों की तिकड़ी ने इस कार्यक्रम में कई सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों को राष्ट्रपतियों की तिकड़ी के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका भी मिला।
विज्ञापन
बराक ओबामा, जो बाइडन और बिल क्लिंटन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन के साथ एक हाई प्रोफाइल धन इकट्ठा करने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम मैनहैट्टन के रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडन को फिर से चुने जाने के लिए चलाए गए अभियान के लिए  $25 मिलियन धनराशि इकट्ठा की गई है। यह राशि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जुटाए गए राशि से अधिक है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपतियों की तिकड़ी ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
कार्यक्रम में कई सितारों में हिस्सा लिया था, जिसमें सिंगर क्वीन लतीफा और लिजो ने परफॉर्म किया। पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपतियों की तिकड़ी ने इस कार्यक्रम में कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर मजाकिया तौर पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों को राष्ट्रपतियों की तिकड़ी के साथ तस्वीर खिंचवाने का मौका भी मिला। इस तस्वीर के लिए उन्हें  $100,000 का भुगतान करना था। बाइडन के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान फलस्तीनी समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया। हॉल के अंदर भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया।

पुलिस अधिकारी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए राष्ट्रपति बाइडन
इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले राष्ट्रपति बाइडन पुलिस अधिकारी जोनाथन डिलर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए, जिनकी सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइडन ने पुलिस अधिकारी की मौत को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से संपर्क भी किया था। इस घटना के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानून और व्यवस्था की वापसी का आह्वान किया। हालांकि, उन्होंने इस घटना पर राष्ट्रपति बाइडन पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। डोनाल्ड ट्रंप के अभियान का पूरा ध्यान पुलिस व्यवस्था और आप्रवासन पर राष्ट्रपति बाइडन के रुख पर आलोचना करने पर केंद्रित है।
विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा समय में राष्ट्रपति बाइडन के पास पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में अधिक फंड है। 2016 में अपने पहले राष्ट्रपति अभियान (ट्रंप) के दौरान एक पॉर्न स्टार को कथित तौर पर पैसे का भुगतान करने के मामले में 15 अप्रैल को सुनवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें