राष्ट्रीय अवसंरचना सलाहकार परिषद (एनआईएसी) के लिए बैंकिंग, वित्त, परिवहन, ऊर्जा, जल, बांध, रक्षा, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य, कृषि, सरकार सुविधाओं, आपात सेवाएं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र से नाता रखने वाले 26 लोगों के नामों की घोषणा की गई है।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी मनु अस्थाना और मधु बेरीवाल को अपने राष्ट्रीय अवसंरचना सलाहकार परिषद में शामिल करने की इच्छा जाहिर की है। यह परिषद व्हाइट हाउस को भौतिक व साइबर खतरे कम करने तथा देश के बुनियादी ढांचा सुरक्षा में सुधार को लेकर सुझाव देती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अवसंरचना सलाहकार परिषद (एनआईएसी) के लिए बैंकिंग, वित्त, परिवहन, ऊर्जा, जल, बांध, रक्षा, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य, कृषि, सरकार सुविधाओं, आपात सेवाएं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र से नाता रखने वाले 26 लोगों के नामों की घोषणा की गई है।
अस्थाना उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़े पावर ग्रिड पीजेएम के सीईओ व अध्यक्ष हैं। जबकि मधु बेरीवाल ने 1985 में ‘इनोवेटिव इमरजेंसी मैनेजमेंट इंक’ (आईईएम) की स्थापना की। वह इसकी सीईओ एवं अध्यक्ष हैं। आईईएम सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रबंधन कंपनी है, जिसमें सबसे अधिक महिलाएं काम करती हैं। व्हाइट हाउस ने मनु अस्थाना और मधु बेरीवाल को देश के लिए अहम व्यक्तित्व बताया।