फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War : गोलाबारी ने यूक्रेन परमाणु संयंत्र के निरीक्षण से यूएन की टीम को रोका, ऐसे हैं हालात

Fri, 02 Sep 2022 02:07 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, जपोरिझिया।

सार

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने आईएईए की यात्रा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे संयंत्र का की वास्तविक स्थिति दुनिया के सामने आ सकेगी। यूक्रेनी अफसरों ने कहा कि रूस इस संयंत्र का इस्तेमाल शहरों पर हमले करने के लिए एक ढाल के रूप में कर रहा है।
विज्ञापन
यूक्रेन में युद्ध - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Russia Ukraine War : यूक्रेन में जारी युद्ध कितना भीषण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूक्रेनी जपोरिझिया परमाणु संयंत्र के निरीक्षण के लिए जब यहां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की टीम पहुंची तो उसका सामना भीषण बमबारी से हुआ। इस कारण टीम को निरीक्षण रोकना पड़ा।

विज्ञापन


आईएईए के प्रमुख राफेल ग्रॉसी यहां पहुंची संयुक्त राष्ट्र की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को यह टीम कीव से जपोरिझिया पहुंच गई। विशेषज्ञों ने संयंत्र का आकलन करने के लिए कई घंटों तक इंतजार किया ताकि बमबारी रुके तो वे यहां का निरीक्षण शुरू करें। लेकिन यह लगातार जारी रही। 

हालांकि टीम के नेतृत्व ने कहा कि वे संयंत्र में आपदा के खतरे का आकलन करने के लिए दृढ़ हैं। इस बीच, रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर आईएईए के मिशन को दक्षिणी-मध्य यूक्रेन में संयंत्र में तोड़फोड़ करने की कोशिश का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


इसे रूसी बलों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जबकि यूक्रेनी कर्मचारी संचालित कर रहे हैं। यूक्रेन की सरकारी परमाणु एजेंसी ने कहा कि यूएन का काफिला अग्रिम पंक्ति से करीब 20 किमी दूर एक यूक्रेनी चौकी पर है।

एनरहोदर शहर में गोलाबारी, 3 की मौत
जपोरिझिया के पास रूस नियंत्रित शहर एनरहोदर में एक आवासीय इमारत को गोलाबारी करके उड़ा दिया गया। इस कारण लोगों को एक तहखाने में छिपने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि यह गोलाबारी किसने की। हालांकि जपोरिझिया जिले के रूसी गवर्नर येवगेनी बालित्स्की ने कहा कि हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और पांच घायल हो गए हैं। इस गोलाबारी में तीन किंडरगार्टन और हाउस ऑफ कल्चर भी नष्ट हो गया।

आईएईए टीम को पूरा सहयोग देंगे : रूस
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि संयंत्र सुरक्षित रूप से संचालित हो सके। उन्होंने कहा हम आईएईए निरीक्षकों के काम को पूरा करने देने में सहयोग करेंगे। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने भी आईएईए मिशन के साथ मदद की इच्छा जताई। 

संयंत्र का ढाल के रूप में इस्तेमाल : यूक्रेन
यूक्रेन ने आईएईए की यात्रा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे संयंत्र का की वास्तविक स्थिति दुनिया के सामने आ सकेगी। यूक्रेनी अफसरों ने कहा कि रूस इस संयंत्र का इस्तेमाल शहरों पर हमले करने के लिए एक ढाल के रूप में कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें