फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: रिकॉर्ड 86 हजार से ज्यादा 100 वर्ष की आयु वाले लोग, लगातार 51वें साल इजाफा, सबसे बुजुर्ग है ये महिला

Wed, 15 Sep 2021 05:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो

सार

एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, जापान में लगातार 51वें साल शतायु लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस शतायु आबादी में 88 फीसदी महिलाएं हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में शतायु लोगों की तादाद रिकॉर्ड 86 हजार के पार पहुंच गई है। मंगलवार को देश के स्वास्थ्य व कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। सरकारी सर्वे में पता लगा है कि 86,510 लोग 100 या उससे ज्यादा उम्र के हैं। एक साल पहले के मुकाबले 6,060 लोग इस आयु वर्ग में बढ़े हैं। एनएचके वर्ल्ड के मुताबिक, लगातार 51वें साल जापान में शतायु लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


लगातार 51वें साल इजाफा
इस शतायु आबादी में 88 फीसदी महिलाएं हैं। 118 वर्षीय तनाका काने सबसे बुजुर्ग महिला हैं तो सबसे बड़े पुरुष की आयु 111 साल है। शिमाने प्रांत में शतायु आबादी का अनुपात ज्यादा है। वहां प्रति लाख आबादी में 134.75 लोग 100 साल के हैं। इसके बाद कोशी और कागोशिमा का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें