फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 107 वर्षीय जुड़वां बहनों को दुनिया की सबसे बुजुर्ग घोषित किया

Tue, 21 Sep 2021 04:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो

सार

गिनीज बुक संगठन ने बताया कि दोनों बहनों की उम्र 107 वर्ष और 330 दिन है। संगठन ने बताया कि जापान में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले वृद्ध दिवस के सम्मान में इस रिकॉर्ड की घोषणा की गई। 
 
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की दो बहनों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे पुराने जीवित जुड़वा बच्चों के रूप में प्रमाणित किया है। दोनों बहनों की उम्र 107 वर्ष और 330 दिन है। गिनीज बुक संगठन ने बताया कि जापान में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाए जाने वाले वृद्ध दिवस के सम्मान में इस रिकॉर्ड की घोषणा की गई। 

विज्ञापन


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने बताया कि दोनों बहनों उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा का जन्म 5 नवंबर, 1913 को पश्चिमी जापान के शोदोशिमा द्वीप पर हुआ था। वे अपने 11 भाई-बहनों में तीसरे और चौथे नंबर पर थे। इन दोनों बहनों ने प्रसिद्ध जापानी जुड़वां बहनों किन नारिता और जिन केनी द्वारा निर्धारित 107 साल और 175 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें