फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो : ट्रेन में घुसे हमलावर ने 10 लोगों को चाकू मारकर किया घायल, दो की हालत नाजुक

Sat, 07 Aug 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

  • फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने मिलकर आरोपी हमलावर को किया गिरफ्तार 
  • हमले में घायल हुए लोगों को नजदीक के अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
टोक्यो ट्रेन हमला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में इस वक्त दुनिया भर से आए सभी खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए जी-जान लगा रहे हैं। इस बीच टोक्यो में एक ट्रेन में हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 9 लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह हमला एक कम्यूटर ट्रेन में शुक्रवार को हुआ। इस जानलेवा हमले के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था लेकिन बाद में फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने मिलकर इस युवक को गिरफ्तार कर लिया।

टोक्यो फायर डिपार्टमेंट ने कहा है कि इस हमले में 10 लोग घायल हुए हैं इनमें से 9 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य युवक इस हमले के बाद खुद से चलकर घर जाने में समर्थ था। बताया गया है कि हमले में घायल सभी 10 लोग होश में हैं। स्थानीय टीवी चैनलों में इस हमले से जुड़े जो वीडियो दिखाए गए हैं उसमें नजर आ रहा है कि पुलिस की गाड़ियां और कई पुलिसकर्मी घटना के बाद वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


यह हमला सिजोगाकुएन स्टेशन के पास हुआ। यह ट्रेन लाइन ज्यादातर जमीन के ऊपर बिछी है, हालांकि जहां यह हमला हुआ है वहां ट्रेन अंडरग्राउड रेलवे रूट पर मौजूद थी। पुलिस ने अभी इस हमले के बारे में औऱ पकड़े गए हमलावर के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस द्वारा इस हमले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

बता दें कि जापान की राजधानी टोक्यो में इस बार ओलंपिक 2020 खेल का आय़ोजन जारी है। ओलंपिक का आयोजन हर 4 साल पर होता है लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से साल 2020 में इसका आयोजन नहीं हो सका था। इसके बाद इस साल ओलंपिक का आयोजन किया गया है।

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हुआ था और यह आयोजन 8 अगस्त 2021 तक चलेगा। टोक्यो ओलंपिक में इस बार 33 खेलों में 339 मेडल के लिए मुकाबले हो रहे हैं। जापान की धरती पर पहले भी तीन बार साल 1964, 1972 और 1988 में ओलंपिक का आयोजन हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें