फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाल खशोगी के बेटे ने पिता की हत्या के मामले में किया सऊदी अरब का बचाव

Tue, 01 Oct 2019 07:12 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जमाल शखोगी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सऊदी अरब मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी के बेटे ने पिता की हत्या के एक साल होने पर अपने देश का बचाव किया। पुत्र सलाह खशोगी ने न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा जताते हुए मामले का लाभ उठाने की कोशिश में जुटे विरोधियों पर निशाना भी साधा है।

विज्ञापन


सलाह खशोगी ने ट्वीट किया, ‘मेरे प्यारे पिता को गुजरे एक साल हो गया है। इस दौरान पूर्व और पश्चिम में विरोधियों व शत्रुओं ने मेरे देश और नेतृत्व को नीचा दिखाते हुए मामले का फायदा उठाने की कोशिश की है।’ 

सऊदी अरब में रह रहे सलाह ने कहा, ‘मुझे यह ठीक नहीं लगेगा कि उनकी मृत्यु के बाद इस मामले का लाभ उठाने की कोशिशें हों।’ उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की न्यायिक प्रणाली इस बर्बर अपराध में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तुर्की के सऊदी दूतावास में पत्रकार खशोगी की दो अक्तूबर 2018 को हत्या कर दी गई थी जिसकी उंगली सीधे क्राउन प्रिंस पर उठी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें