फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: नेतन्याहू ने फिर दोहराई रफा में सैन्य कार्रवाई की बात, बोले- नहीं चाहते फिर हो सात अक्तूबर जैसा हमला

Mon, 11 Mar 2024 07:36 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की नेतन्याहू पर टिप्पणी के बाद इस्राइली पीएम ने कहा कि कुछ देश हमें मदद करने के बजाए नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन हम आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने रफा में सैन्य कार्रवाई की बात को फिर से दोहराते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि पिछले साल सात अक्तूबर जैसी घटना दोबारा हो। 
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। मौजूदा समय में भी इस्राइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। रविवार को दक्षिणी गाजा शहर राफा में सैन्य अभियान शुरू करने के लिए इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने रुख को एक बार फिर दोहराया है। 
विज्ञापन


हम आतंकियों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध- नेतन्याहू
गाजा पर लगातार कार्रवाई को लेकर रविवार को पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सात अक्तूबर जैसा हमला दोबारा न दोहराया जाए। जिसके लिए लगातार आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। हम पूरी तरह से आतंकियों का नामों निशान मिटा देंगे। नेतन्याहू ने कहा कि ऑपरेशन दो महीने से अधिक नहीं चलेगा लेकिन उन्होंने समयसीमा के बारे में विशेष जानकारी नहीं दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन दोनों मामलों में गलत- नेतन्याहू
गाजा पट्टी पर इस्राइली नीतियों का बचाव करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि कुछ सहयोगी देश इस्राइल की मदद करने से ज्यादा हमें ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। गौरतलब है कि यह इशारा अमेरिकी राष्ट्रपति बाइटन की टिप्पणी के जवाब में था। एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि मुझे ठीक से नहीं पता कि राष्ट्रपति बाइडन का इशारा किस ओर था, लेकिन अगर उनका मतलब यह था कि मैं इस्राइलियों की इच्छा के खिलाफ अपनी निजी नीतियां और इस्राइल के हितों को नुकसान पहुंचा रहा हूं, तो वो दोनों मामले में गलत हैं। 
विज्ञापन


बाइडन बोले, निर्दोष लोगों के बारे में भी सोचे नेतन्याहू 
बता दें शनिवार को एक साक्षात्कार के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि नेतन्याहू को गाजा में उठाए जा रहे कदमों के कारण जान गंवा रहे निर्दोष लोगों पर भी ध्यान देना चाहिए। इस बीच, हमास आंतकी, इस्माइल हनीयेह ने कहा कि आतंकवादी समूह अभी भी इस्राइल के साथ लगातार मध्यस्थता वार्ता के लिए खुला है, क्योंकि दोनों पक्ष रमजान से पहले एक संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें