फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: 'हमास की सुरंग में पांच बंधकों के शव बरामद'; गाजा में कार्रवाई के दौरान IDF ने दिखाया बर्बरता का वीडियो

Mon, 25 Dec 2023 08:42 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते ढाई महीने से अधिक समय से जारी है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के जवान आतंकी संगठन- हमास के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। इसी बीच एक सुरंग में पांच बंधकों के शव बरामद करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
IDF ने गाजा में हमास के इसी सुरंग से बंधकों के पांच शव बरामद करने का दावा किया (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष में बीते ढाई महीने से अधिक समय में 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच इस्राइली सेना (IDF) की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि गाजा पट्टी पर बने हमास की सुरंग से पांच शव बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


शवों को लेकर इस्राइल लौटी IDF
रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि हमास के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खुफिया कार्रवाई के दौरान आईडीएफ के सैनिकों ने पांच बंधकों के शव बरामद किए। आईडीएफ का दावा है कि सात अक्तूबर के आतंकी हमले के दौरान इन लोगों को बंधक बनाया गया था। आईडीएफ शवों को इस्राइल लेकर वापस आ गई है।
  हमास की सुरंगों का नेटवर्क
विज्ञापन

इस्राइली सेना ने रविवार को जारी बयान में कहा, रविवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर तीन और शवों का पता लगाया गया। इसके दो सप्ताह पहले एक अलग क्षेत्र से दो अन्य शव बरामद किए गए थे। इस्राइली सेना ने गाजा शहर में हमास सुरंग नेटवर्क को दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट कर पूरे मामले की जानकारी दी।

इस्राइली सेना ने मृतकों की पहचान भी बताई
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, हमास के हमले में मारे गए  36 वर्षीय इस्रायली सैनिक ज़िव दादो और 27 वर्षीय एडेन ज़कारिया के शव बरामद किए गए थे। दोनों दक्षिणी इस्राइल में एक संगीत समारोह में भाग लेने गए थे। बाकी तीन मृतकों की पहचान सार्जेंट रॉन शर्मन, सीपीएल निक बेइज़र और एलिया टोलेडानो के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


तीन सैनिकों को सम्मान के साथ दफनाएगा IDF
आईडीएफ की तरफ से जारी वीडियो फुटेज में इस्राइली सैनिक मृतकों को श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं। वीडियो में एक सैनिक कहता दिख रहा है कि तीन शहीद सैनिकों के शव आज बरामद किए गए हैं। अपने लोगों को इस्राइल की भूमि में उचित तरीके से दफनाना हमारा सर्वोच्च मूल्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें