फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Syria Tension: हमास-लेबनान के बाद सीरिया पर हवाई हमले, इस्राइल ने दो मुख्य हवाई अड्डों को बनाया निशाना

Fri, 13 Oct 2023 09:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क

सार

रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क और अलेप्पो शहरों के हवाई अड्डे को इस्राइली सेना ने गुरुवार को उस समय निशाना बनाया, जब थोड़ी देर बाद ईरान के विदेश मंत्री का विमान सीरिया पहुंचने वाला था।
विज्ञापन
हमास-लेबनान के बाद सीरिया पर हवाई हमले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा है। हमास और लेबनान के बाद अब उसने सीरिया को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि सीरिया के घुसपैठ की खबरों के बीच इस्राइल ने यहां के दो प्रमुख हवाई अड्डों की हवाई पट्टी को मिसाइलें दागकर ध्वस्त कर दिया।

ईरान के विदेश मंत्री के पहुंचने से पहले हमले

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क और अलेप्पो शहरों के हवाई अड्डे को इस्राइली सेना ने गुरुवार को उस समय निशाना बनाया, जब थोड़ी देर बाद ईरान के विदेश मंत्री का विमान सीरिया पहुंचने वाला था। ईरान के विदेश मंत्री के विमान को दमिश्क एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन इस्राइली हवाई हमलों के बाद उनका विमान रास्ते से ही वापस ईरान लौट गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिन में इस्राइल ने मिस्र और गाजा को जोड़ने वाले रफाह क्रॉसिंग पर भी कई बार हवाई हमले किए। मिस्र इस रास्ते से ही गाजा में मानवीय सहायता भेज रहा है, जो फिलहाल बंद पड़ा है।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सीरिया पर गुरुवार को हमला किया गय। सीरिया के दमिश्क और अलेप्पो हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया है। इन हमलों के चलते दोनों हवाई अड्डों की लैंडिंग स्ट्रिप ध्वस्त हो गई। इसके चलते यह दोनों सेवा से बाहर हो गए हैं।   

ताजा हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब हमास और इस्राइल के बीच छठे दिन भी भारी गोलीबारी हुई। इससे पहले हमास के आतंकियों ने शनिवार को गाजा सीमा पार कर इस्राइल में घुसकर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें से ज्यादातर आम नागरिक थे।

बताया जा रहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल का दौरा किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अपने सीरियाई समकक्ष बशर अल असद के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी और अरब तथा इस्लामी देशों से इस्राइल का सामना करने में सहयोग करने का आह्वान किया था।

हालांकि, सीरिया ने इन हमलों को इस्राइल की एक चाल बताई है। उसका कहना है कि वह हमास से ध्यान भटकाने के लिए यह हमले कर रहा है। गौरतलब है, सीरिया और इस्राइल के बीच दशकों से युद्ध चल रहा है। इस दौरान इस्राइल ने अपने उत्तरी पड़ोसी पर सैकड़ों हवाई हमले किए हैं। मुख्य रूप से ईरान समर्थित बलों और लेबनानी हिजबुल्ला लड़ाकों के साथ-साथ सीरियाई सेना के ठिकानों को निशाना बनाया है।

हमास ने सात अक्तूबर को किया था हमला

हमास ने बीते शनिवार को इस्राइली शहरों पर पांच हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमले की शुरुआत की थी। इसके बाद हमास के आतंकियों ने इस्राइल में घुसकर लोगों को मौत के घाट उतारा। इसके जवाब में इस्राइल ने हमास आतंकियों के खिलाफ गाजा में ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की गई है, जिससे अधिकतर गाजा खंडहर में तब्दील हो गया है। अब तक इस्राइल और गाजा में कुल मिलाकर 2800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें