फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नागरिकों पर खुलेआम गोलीबारी से लेकर जवानों के शवों को सड़क पर घसीटने तक, हमास का इस्राइल पर हमला

Sat, 07 Oct 2023 02:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ ऐसी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आतंकी को जश्न मनाते हुए इस्राइली सेना के जवानों के शवों को सड़क पर घसीटते हुए देखा गया।
विज्ञापन
Israel-Palestine Conflict - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास द्वारा हजारो रॉकेट दागे जाने के बाद इस्राइल ने युद्ध की स्थिति की घोषणा कर दी। महीनों से चल रहे इस्राइल-फिलीस्तीन संघर्ष में बड़े पैमाने पर मौतें हुई है। आतंकी मोटरसाइकिल, एसयूवी, और पैराग्लाइडर पर दक्षिणी शहरों में पहुंचे। ये आतंकी सड़कों पर चल रहे नागरिकों पर गोलीबारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

 
खुलेआम नागरिकों पर हो रही गोलीबारी
स्डेरॉट के निवासी ने हमले की एक वीडियो रिकॉर्ड की जिसमें आतंकवादी खुलेआम नागरिकों पर गोलियों चला रहे है। व्यक्ति ने यह वीडियो अपने घर के छत से रिकॉर्ड किया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार वकील ने शेयर किया था। 

सड़कों पर जवानों के शवों को घसीटा गया
कुछ ऐसी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आतंकी को जश्न मनाते हुए इस्राइली सेना के जवानों के शवों को सड़क पर घसीटते हुए देखा गया। गाजा में रॉकेटों की बौछार के बाद जेरूशलम मे सायरन की लगातार आवाजें सुनी गई है।  
विज्ञापन


हमास के उग्रवादी नेता मोहम्मद दीफ अपने एक भाषण में कहा, 'हमने सबकुछ खत्म करने का फैसला कर लिया है।. उन्होंने बताया कि हमास ने अल-अक्शा फ्लड की घोषणा कर चुका है। इस हिंसा से पहले हमास ने कहा था कि लोगों को अब इस दखल को खत्म करने के लिए रेखा खींचनी होगी, क्योंकि इस्राइल ने फिलीस्तीन विशेष तौर पर अल अक्शा के पवित्र जमीन पर अपराध करना जारी रखा है। उनके इस बयान के बाद से ही हिंसा तेज हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें