फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: 'गाजा में मानवीय मदद भेजना भी मुश्किल', ब्लिंकन बोले- हमास को लेकर कोई बात नहीं होगी

Sat, 14 Oct 2023 11:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

ब्लिंकन ने कहा कि गाजा पट्टी में मानवीय मदद भेजना बेहद मुश्किल है क्योंकि हमास लगातार आम नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। हमास ने कथित तौर पर रास्तों को बंद किया हुआ है ताकि फलस्तीनी नागरिक दक्षिणी गाजा की तरफ पलायन ना कर सकें।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि गाजा पट्टी में मानवीय मदद भेजना भी काफी मुश्किल है क्योंकि आतंकी संगठन हमास आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। ब्लिंकन ने ये भी कहा कि गाजा में तुरंत मानवीय मदद भेजने की जरूरत है और इसके लिए वह अपने सहयोगी देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कतर के प्रधानमंत्री से मिले एंटनी ब्लिंकन
एंटनी ब्लिंकन ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में ब्लिंकन ने बताया कि उन्होंने कतर के पीएम से इस्राइल पर हुए आतंकी हमले और इस्राइल-हमास संघर्ष को फैलने से रोकने के संबंध में चर्चा की। इससे पहले कतर के पीएम के साथ संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि 'हमास ने इस्राइल पर आतंकी हमला कर बर्बर तरीके से 1300 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों, महिलाओं, लड़के-लड़कियों को प्रताड़ित किया गया, उनके साथ दुष्कर्म किया गया और उनके शवों को क्षत-विक्षिप्त किया गया। उसके जवाब में इस्राइल कार्रवाई कर रहा है।' 

ब्लिंकन बोले- इस्राइल के पास जवाबी कार्रवाई का अधिकार
अब, गाजा पट्टी में मानवीय मदद भेजना बेहद मुश्किल है क्योंकि हमास लगातार आम नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है। हमास ने कथित तौर पर रास्तों को बंद किया हुआ है ताकि फलस्तीनी नागरिक दक्षिणी गाजा की तरफ पलायन ना कर सकें। गाजा में मानवीय मदद पहुंचाना मुश्किल है लेकिन हम अपने सहयोगी देशों के साथ जरूरतमदों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्लिंकन ने कहा कि इस्राइल के पास अपनी रक्षा करने और वो सबकुछ करने का अधिकार है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके शनिवार जैसा हमला फिर कभी ना हो। हम यह साफ कर रहे हैं कि इस दौरे पर जो भी बात हुई है, उनमें हमास को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन


सीजफायर कराने पर फोकस
वहीं कतर के पीएम ने कहा कि अभी हमारी कोशिश है कि सीजफायर हो और आम नागरिकों की जान बचाई जा सके। हमारी कोशिश है कि क्षेत्र में हिंसा ना फैलने पाए क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो इसके बहुत बुरे परिणाम होंगे। उल्लेखनीय है कि इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में रहने वाले नागरिकों से कहा है कि उत्तरी इलाके में रहने वाले लोग इलाका खाली कर दक्षिण की तरफ पलायन कर जाएं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें