फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत भूमध्य सागर पहुंचा, इस्राइल को मिला अमेरिका का पूरा समर्थन

Wed, 11 Oct 2023 10:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, येरूशलम

सार

अमेरिकी रक्षा विभाग ने आठ अक्तूबर को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वी भूमध्य सागर में यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की आवाजाही का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
US navy aircraft - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास के साथ इस्राइल के संघर्ष के बीच अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप पूर्वी भूमध्य सागर पहुंचा। यूएस सेंट्रल कमांड ने इस बात की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।
विज्ञापन


इस्राइल को मिल रहा अमेरिका का पूरा समर्थन
विज्ञप्ति में कहा गया कि इस क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड (सीवीएन 78) के साथ हमले और समर्थन विमानों के 8 स्क्वाड्रन और टिकॉनदेरोगा क्लास गाइडेड मिसाइल क्रूजर यूएसएस नॉर्मंडी (सीजी 60) शामिल हैं। 

अमेरिकी रक्षा विभाग ने आठ अक्तूबर को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, 'मैंने पूर्वी भूमध्य सागर में यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की आवाजाही का निर्देश दिया है। इसमें अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड भी शामिल है। हमने क्षेत्र में अमेरिकी वायु सेना एफ-35, एफ-15, एफ-16 और ए-10 लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन को बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए हैं।'
विज्ञापन




अमेरिकी रक्षा सचिव ने भी इस्राइल पर हमास द्वारा किए गए हनले की निंदा करते हुए कहा था कि इस्राइल के साथ लगातार संवाद जारी है। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आश्वासन भी दिया। शनिवार को हमास ने इस्राइल पर कई हवाई हमले किए, जिसमें अबतक करीब 1200 इस्रइली नागरिकों की मौत हो गई, तो वहीं 2200 के करीब घायल हो चुके हैं। वहीं जवाबी हमले में 900 फलस्तीन नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें