फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza: 'कभी आस्था का केंद्र रही मस्जिद अब आतंकी ठिकाना और रॉकेट लैब, हथियार बरामद'; IDF के वीडियो में दावा

Wed, 22 Nov 2023 10:12 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच इस्राइली सेना ने वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर जारी वीडियो  के साथ इस्राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि मस्जिदों का इस्तेमाल आतंकी ठिकानों के तौर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
गाजा में मस्जिद के भीतर आतंकी ठिकानों पर आईडीएफ का सनसनीखेज दावा, वीडियो जारी किया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल हमास के आतंकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। इसी बीच IDF की तरफ से जारी वीडियो में दावा किया गया है कि हमास के रॉकेट लैब के तौर पर मस्जिद का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस्राइल की सेना इससे पहले अस्पतालों के भीतर सुरंग और आतंकी ठिकानों के दावे भी कर चुकी है। खबरों के अनुसार, इस्राइल और हमास चार दिनों के युद्धविराम समझौते पर सहमत हुए हैं। इस दौरान हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा। हालांकि, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि युद्धविराम का मतलब हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बंद किया जाना नहीं है।
विज्ञापन


'आस्था का केंद्र मस्जिद अब आतंकी ठिकाने में बदली'
पिछले 47 दिनों से जारी टकराव के बीच आईडीएफ ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो जारी किया है। मस्जिद की वीडियो के साथ लिखे बयान में सेना ने कहा है कि मस्जिद जैसी पवित्र जगहों का इस्तेमाल आतंकी ठिकाने के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। हमास इस मस्जिद का इस्तेमाल हथियारों को छिपाने के लिए करता है। इस्राइली सेना ने इसे हमास की रॉकेट लेबोरेट्री भी करार दिया। वीडियो रिलीज करते हुए आईडीएफ ने कहा कि कभी आस्था और उपासना का केंद्र रही मस्जिद अब आतंकी ठिकाना बन चुकी है।

इस्राइली सेना को हथियारों के अलावा सुरंग का रास्ता भी मिला
आईडीएफ ने कहा कि मस्जिद के अंदर दर्जनों मोर्टार, वारहेड मिसाइलें, थर्मोबेरिक हथियार (thermobaric), कंधे पर रखकर मिसाइल दागने की प्रणाली- रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी और सुरंग में जाने का एक रास्ता / शाफ्ट (tunnel shaft) का पता लगाना। बता दें कि थर्मोबेरिक हथियार विमान से दागे जा सकते हैं। इसे जमीनी लॉन्च पैड से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। विस्फोटक ईंधन के रूप में इसमें प्राकृतिक हवा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कहां है मस्जिद; सेना को रॉकेट स्केच मिला
विज्ञापन

इस्राइली रक्षा बलों ने इस मस्जिद की लोकेशन गाजा पट्टी पर होने का दावा किया है। कथित वीडियो के साथ आईडीएफ ने दावा किया कि मस्जिद के भीतर प्रयोगशाला एक दीवार के पीछे छिपी हुई थी। इसके अंदर की सुरंग को उजागर करने के लिए सुरक्षाबलों को मस्जिद को निशाना बनाना पड़ा। रॉकेट और विस्फोटक सामग्री बरामद होने के अलावा सेना का दावा है कि उसे व्हाइटबोर्ड पर रॉकेट स्केच भी मिले हैं। यह चौंकाने वाला दावा आईडीएफ ने ऐसे समय में किया है जब उसने कहा है कि गाजा के सबसे बड़े हॉस्पिटल- अल-शिफा अस्पताल में भी हमास का अड्डा खोजने में सफलता मिली। साथ ही सेना ने बंधकों को खोजने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें