फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: 'गाजा पट्टी में जमीनी हमले की धमकी हमें डरा नहीं सकती', हमास की इस्राइल को चेतावनी

Tue, 17 Oct 2023 10:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

हमास के प्रवक्ता अबु ओबेदेह ने बंधक बनाए गए विदेशी नागरिकों के लिए जारी एक बयान में कहा कि परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर विदेशी नागरिकों को रिहा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Israel Hamas War - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास युद्ध में अबतक करीबन 1400 इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है। हमास के हमले के बाद इस्राइल लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है। हालांकि, इस्राइल के गाजा पट्टी में जमीनी हमले की धमकी पर हमास के प्रवक्ता अबु ओबेदेह ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


ओबेदेह ने चेतावनी देते हुए कहा, 'इस्राइल का गाजा पट्टी में जमीनी हमले की धमकी हमें डरा नहीं सकती। हम इसके लिए तैयार है।' एक टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में उन्होंने कहा, 'एजेदीन अल कसम ब्रिगेड ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमले के बाद 200नागरिकों को बंधक बना लिया था। उन्होंने आगे कहा, हमारे लोगों के खिलाफ जमीनी हमले की धमकी हमें नहीं डरा सकती। हम इसके लिए तैयार हैं।'



हमास द्वारा बंधक बनाए गए इस्राइली नागरिकों पर सेना के प्रवक्ता डेनियल हगड़ी ने कहा, 'गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए 199 लोगों के परिजनों की पुष्टि की जा चुकी है।' वहीं बंधक बनाए गए विदेशी नागरिकों के लिए जारी बयान में अबु ओबेदेह ने कहा कि परिस्थितियाँ अनुकूल होने पर विदेशी नागरिकों को रिहा कर दिया जाएगा। गाजा पट्टी पर इस्राइल द्वारा हमले के बाद 22 बंधकों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें