इस्राइल और हमास के बीच युद्ध तेज होने की आशंका के बीच नेपाल ने अपने कुल 253 छात्रों को एयरलिफ्ट किया है। गुरुवार को नेपाल एयरलाइंस का विशेष विमान इन छात्रों को लेकर तेल अवीव के गुरियन हवाई अड्डे से उड़ान भरी। विमान के साथ तेल अवीव आए नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने इन छात्रों का स्वागत किया। इस्राइली नागरिकों पर हमास के हमले के दौरान 10 नेपाली छात्रों की भी मौत हुई है। तमाम देश अपने नागिरकों को इस्राइल से बाहर निकाल रहे हैं।
भारत ने इस्राइल से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू कर दिया है। इसके तहत तेल अवीव से भारत आने के लिए पहला जत्था तैयार है। इनमें से एक हर्ष ने कहा कि हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'ऑपरेशन अजय' के माध्यम से हमें सहायता प्रदान कर रहे हैं। मेरे माता-पिता स्थिति के कारण चिंतित थे, लेकिन अब वे मुझे घर देखकर खुश होंगे। तेल अवीव से भारत लौट रहे एक भारतीय यात्री विशेष ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यहां बहुत डरावना है। इस निकासी के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।
'ऑपरेशन अजय' के तहत भारतीय यात्रियों का पहला जत्था तेल अवीव से भारत वापस आने के लिए उड़ान भरेगा।
तेल अवीव में इस्राइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग के साथ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आज, कल, हर दिन इज़राइल के साथ खड़ा है... हम आपके साथ रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि आप अपने लोगों की रक्षा करते हैं और उन मूल्यों की रक्षा करते हैं जो हमें एक साथ जोड़ते हैं।
इस दौरान इसहाक ने कहा कि यह न केवल अस्वीकार्य होना चाहिए, बल्कि सुरक्षा की भावना भी होनी चाहिए। इस्राइल के लोग इसके हकदार हैं, जो सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि ऐसा कभी न हो। हम आपकी दोस्ती और यात्रा के लिए गहराई से धन्यवाद करते हैं और मुझे उम्मीद है कि यह हमारे सभी लोगों की सुरक्षा की लड़ाई में एक और सफलता भी जोड़ेगा।
इस पर ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आज, कल, हर दिन इस्राइल के साथ खड़ा है। हम आपके साथ रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि आप अपने लोगों की रक्षा करते हैं और उन मूल्यों की रक्षा करते हैं, जो हमें एक साथ जोड़ते हैं। अमेरिका यहां आपके साथी के रूप में है। आतंक, विनाश- यह रास्ता कहीं नहीं ले जाता।
एंटनी ब्लिंकन की मौजूदगी में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के बर्बर लोगों के खिलाफ हमारे युद्ध में इस्राइल के लिए आपके अविश्वसनीय समर्थन के लिए अमेरिकी लोगों को धन्यवाद।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तेल अवीव में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। ब्लिंकन ने अपनी बैठक में नेतन्याहू से कहा कि हम यहां हैं। हम कहीं नहीं जा रहे हैं।
इस्राइल पर फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास की ओर से हमला किए जाने के बीच सात अक्टूबर को वहां फंसे केरल के श्रद्धालुओं का एक दल सुरक्षित भारत लौट आया है । इस दल ने युद्ध क्षेत्र से उसे सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय दूतावास के तत्काल हस्तक्षेप करने के वास्ते उसका आभार व्यक्त किया है। इस समूह में शामिल श्रद्धालु मौलवी ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि हमास के हमले के बीच उनकी वक्त रहते केरल वापसी भारतीय दूतावास के अधिकारियों के त्वरित और प्रभावी हस्तक्षेप से संभव हुई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,‘‘ अगर हमारी वापसी की यात्रा एक भी दिन के लिए स्थगित होती तो हम युद्ध क्षेत्र में फंस जाते....खैर अब हम घर आ गए हैं।’’ मौलवी और उनकी पत्नी 45 सदस्यीय उस समूह का हिस्सा थे जो तीर्थ यात्रा पर इजराइल गए थे। तीर्थयात्रियों का समूह बृहस्पतिवार सुबह यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया।
इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी समूह हमास की जंग के बीच वहां से लौटने वाले भारतीयों के साथ पहला चार्टर विमान गुरुवार की शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना होगा। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह विमान पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर 230 भारतीयों को लेकर गुरुवार की रात 9 बजे इस्राइल से रवाना होगा। इस यात्रा का सारा खर्च भारत सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
हमास की तरफ से लगातार जारी हमलों के बीच इस्राइल सेना ने गाजा बॉर्डर पर टैंकों को तैनात कर दिया है।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हमास के हमले के बीच इस्राइल पहुंच गए हैं।
ट्रंप ने आगे कहा, "मध्य-पूर्व में सिर काटने और हलाल किए जाने की वर्षों की घटनाओं के बाद हमने वहां से आतंकी संगठन आईएसआईएस को पूरी तरह मिटा दिया। हमने यह सब सिर्फ कुछ हफ्तों में ही कर दिखाया। लेकिन फिर जो बाइडन आ गए और इस्राइल को खून के प्यासे जिहादियों के हाथों में धकेल दिया। इस्राइल पर हमला तीन वजहों से हुआ। बाइडन ने ईरान पर लगाए गए कठिन प्रतिबंधों को कम कर दिया, जिससे उन्हें तेल बेचने की छूट मिल गई। इससे वे हर साल 80 अरब डॉलर की कमाई करते हैं।"
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्राइल के लिए उनसे ज्यादा अमेरिका के किसी राष्ट्रपति ने लड़ाई नहीं लड़ी। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा कि आज इस्राइल में खून बह रहा है। आज वहां युद्ध, आतंक और मौत की स्थिति है। देखें आज वहां क्या हो रहा है, क्योंकि व्हाइट हाउस में जो बैठे हैं, वे सिर्फ हंसी के पात्र हैं। ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत दुनिया कितनी सुरक्षित थी, वह याद कीजिए।
इस्राइल पर हमास के हमले के दौरान सशस्त्र बलों की 77वीं बटालियन में सेवारत 19 वर्षीय सेना की जवान कॉर्पोरल नामा बोनी की जान चली गई। हमले के दौरान वह घायल हो गई थीं और उसी वक्त उन्होंने अपने परिवार को मैसेज किया कि आतंकी उनके छिपने वाले स्थान के बहुत करीब है। पढ़ें पूरी खबर...
हमास और उसके सहयोगियों के समूह को इस्राइली पर आतंकवादी हमलों से महीनों पहले करोड़ों पाउंड की क्रिप्टोकरेंसी दान के रूप में भेजी गई थी। इस पैसे का इस्तेमाल इस्राइल के खिलाफ हमलों को अंजाम देने में किया गया। विश्लेषकों के अनुसार, 2023 की पहली छमाही के दौरान हमास और संबद्ध फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) समूह की ओर से नियंत्रित क्रिप्टोकरेंसी खातों में 134 मिलियन डालर (£108 मिलियन) से अधिक स्थानांतरित किए गए थे। बता दें हमास ने शनिवार को इजरायल पर बड़े पैमाने पर आतंकी हमला किया, जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस हमले के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हमास ने इस जटिल हमले को कैसे व्यवस्थित रूप से वित्तपोषित कर अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के पूर्वी भूमध्य सागर पहुंचने के बाद यूएसएस ड्वायट आईसेनहावर विमानवाह पोत भी भूमध्यसागर पहुंच चुका है। व्हाइट हाउस के प्रमुख अधिकारी जॉन किर्बी ने इस बात की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस्राइल के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे इस्राइल और फलस्तीन के नेताओं से मुलाकात करेंगे और शांति स्थापित करने पर जोर देंगे। वे इसके बाद जॉर्डन भी जाएंगे, हालांकि इस दौरान वे इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक का दौरा नहीं करेंगे।
दक्षिण इस्राइल के मोशे हाईम शपिरा में हमास की तरफ से रॉकेट हमले जारी हैं। यहां लोगों को इमारतों से बाहर निकलकर जान बचाने के लिए भागते देखा जा सकता है।
गाजा पट्टी पर इस्राइल की तरफ से हमास के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
इस्राइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। हमास के हमले का जवाब देते हुए इस्राइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी तबाही मचाई है। जंग जारी है और दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार चल रही हैं। इस्राइल आतंकवादी ग्रुप के ठिकानों को चुन-चुन का खत्म करने में लगा है। हालांकि, इस बीच इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसने लोगों के साथ जॉम्बी जैसा व्यवहार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस्राइल पर हमास के हमले को आतंकी घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, मैं उस पर काफी गुस्सा हूं। हम आतंकवाद की खतरनाक घटनाओं को देख रहे हैं, जिनकी आलोचना ही होनी चाहिए। आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता। मैं और राष्ट्रपति बाइडन इस्राइल के समर्थन की अमेरिका की प्रतिबद्धता को पूरी गंभीरता से लेते हैं और उसे अपनी सुरक्षा के लिए जो भी चीजें चाहिए, उन्हें पहुंचाने का वादा करते हैं। आज ही सुबह हमने इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। इस्राइल में अमेरिकियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विदेश मंत्री योव गैलेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पूर्व आईडीएफ स्टाफ के नेतृत्व वाली विपक्षी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के साथ मिलकर 'राष्ट्रीय आपातकाल की सरकार' की स्थापना की घोषणा की है। इस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री बेनी गैंज भी शामिल थे। नेतन्याहू ने घोषणा करते हुए कहा, 'यहूदी राष्ट्र (इस्राइल) एक है और अब इसका नेतृत्व भी एकजुटता के साथ होगा।' पढ़ें पूरी खबर...
Israel Hamas War News Live: आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं। अब तक दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। इनमें 2400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए हैं, तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेनी की गोलीबारी में 1200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस बीच इस्राइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना हमास का नामोनिशान तक मिटा देगी। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े अपडेट्स...