फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: गाजा पट्टी में इस्राइल के जमीनी हमले में अमेरिका-ब्रिटेन करा रहे देरी, रिपोर्ट में दावा

Sat, 21 Oct 2023 03:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

अमेरिका और ब्रिटेन ने इस्राइल से अभी जमीनी हमला रोकने को कहा है और इस बात की कोशिश की जा रही है कि कूटनीतिक तरीके से ही बंधकों को छुड़ाया जा सकता है या नहीं।
विज्ञापन
इस्राइल की सेना गश्त करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद बीते कई दिनों से इस्राइली सेना गाजा पट्टी पर बम बरसा रही है। कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस्राइली सेना गाजा में जमीनी हमले की तैयारी कर रही है। इसके लिए इस्राइली सेना के सैंकड़ों टैंक गाजा बॉर्डर पर तैनात हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अमेरिका-ब्रिटेन और यूरोपीय देश इस्राइल को गाजा में जमीनी हमला करने से फिलहाल रोक रहे हैं। 
विज्ञापन


इस वजह से हो रही जमीनी हमले में देरी
इस्राइली मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस्राइल के जमीनी हमला शुरू करने की स्थिति में हमास द्वारा अगवा किए गए लोगों को छुड़ाने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस्राइली मीडिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। अमेरिका और ब्रिटेन ने इस्राइल से अभी जमीनी हमला रोकने को कहा है और इस बात की कोशिश की जा रही है कि कूटनीतिक तरीके से ही बंधकों को छुड़ाया जा सकता है या नहीं।

अमेरिका में पूर्ण समर्थन का किया एलान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी और इस्राइली खुफिया अधिकारी इस बात आकलन कर रहे हैं कि इस्राइल के जमीनी हमले के बाद क्या लेबनान का आतंकी सगंठन हिजबुल्ला, इस्राइल पर हमला कर सकता है। इससे पहले अमेरिका ने इस्राइल को हमास के साथ लड़ाई में पूरा समर्थन देने का एलान किया। अमेरिका के रक्षा मंत्री लगातार इस्राइली समकक्षों के संपर्क में हैं। अमेरिका ने इस्राइल की मदद के लिए अपना जंगी जहाज ड्वाइट डी आइजनहावर को भूमध्य सागर भेज दिया है। अमेरिका का एक अन्य जंगी जहाज यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड पहले ही भूमध्य सागर में तैनात है। 
विज्ञापन


बता दें कि हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है और अब दोनों अमेरिकी नागरिक इस्राइली सेना के साथ हैं।  जिन दो अमेरिकी नागरिकों को छोड़ा गया है, उनमें शिकागो की जूडिथ रानन और उनकी 17 साल की बेटी नताली रानन शामिल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें