फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चर्चित रिपोर्टर चांद नवाब का वायरल वीडियो होगा नीलाम, 46 लाख रुपये रखी है कीमत

Mon, 30 Aug 2021 11:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के चर्चित रिपोर्टर चांद नवाब का वायरल वीडियो एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इस बार उन्हें लाखों रुपये की कमाई होने वाली है। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान के चर्चित रिपोर्टर चांद नवाब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के चर्चित रिपोर्टर चांद नवाब एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने कराची रेलवे स्टेशन के वीडियो की वजह से नहीं बल्कि उसकी नीलामी और उससे होने वाली लाखों की कमाई को लेकर चर्चित हो रहे हैं। दरअसल, चांद नवाब अपने वीडियो को नीलाम करने वाले हैं। इसकी कीमत उन्होंने 46 लाख रुपये रखी है। 
विज्ञापन


चांद नवाब का उक्त वायरल वीडियो अब डिजिटल प्रॉपर्टी के तौर पर बिकने जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चांद नवाब ने इस वीडियो को नीलामी पर लगा दिया है। चांद नवाब ने फाउंडेशन ऐप पर यह वीडियो नीलामी के लिए नॉन फंगिबल टोकन (एनएफटी) के तौर रखा है। एनएफटी वह प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से डिजिटल प्रॉपर्टी के जरिए उसे बनाने वाले पैसा कमाते हैं। 

एनएफटी पर यह लिखा
चांद नवाब ने नीलामी प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'मैं चांद नवाब हूं और पेशे से मैं पत्रकार हूं। 2008 में मेरा एक वीडियो यूट्यूब पर आया था। इसमें मैं रेलवे स्टेशन पर ईद को लेकर जमा हुई भीड़ और आपाधापी का जिक्र कर रहा हूं। इस दौरान मुझे कई बार रुकना पड़ा, क्योंकि लोग लगातार आ जा रहे थे। लगातार आ रही इस रुकावट ने इस वीडियो को वायरल बना दिया था और अब यह वीडियो नीलाम होने जा रहा है।'
विज्ञापन


2008 का है वायरल वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो की न्यूनतम कीमत 63 हजार 604 डॉलर या करीब 46 लाख 74 हजार रुपये रखी है। चांद नवाब का यह वीडियो 2008 का है। जब वे पाकिस्तान के कराची रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। ईद के दौरान भीड़ के कवरेज से वह चर्चित हो गए थे। 

भारत में भी खूब देखा गया वीडियो
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे स्टेशन पर इतनी भीड़ होती है कि चांद नवाब सीढ़ियों पर खड़े होकर कवरेज करते हैें। इस दौरान कैमरे के सामने बार-बार लोग आते हैं। इससे वो गुस्सा हो जाते हैं। उनके इस वीडियो को भारत में भी खूब देखा गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें