फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया: बोको हराम के नेता की मौत, आईएस से जुड़े समूह ने दी जानकारी

Thu, 10 Jun 2021 01:29 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, माइदुगुरि

सार

आतंकवादी समूह बोको हराम के नेता अबुबकर शेकाऊ के आत्महत्या की खबर, अभी तक नाइजीरियाई अधिकारियों और बोको हराम ने नहीं की है पुष्टि
विज्ञापन
अबुबकर शेकाऊ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक जिहादी संगठन ने कहा कि नाइजीरियाई आतंकवादी समूह बोको हराम के नेता अबुबकर शेकाऊ ने आत्महत्या कर ली है। ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ या आईएसडब्ल्यूएपी के नेता अबू मुसाब अल-बरनावी की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग में कहा गया है कि शेकाऊ ने दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद विस्फोट करके आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


ऑडियो संदेश में कहा गया कि अफ्रीका के सबसे वांछित व्यक्तियों में से एक शेकाऊ ने आईएसडब्ल्यूएपी के लड़ाकों के कब्जे में आने से बचने के लिए खुद को उड़ा लिया। हालांकि इस मामले की अभी तक न तो नाइजीरियाई अधिकारियों और न ही बोको हराम ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें