फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Train Accident: पूर्वी ईरान में पटरी से उतरी ट्रेन, 21 की मौत, 47 के घायल होने की खबर

Wed, 08 Jun 2022 06:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रेन पटरी के पास एक ‘एक्स्कवेटर’ से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी ईरान में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एक ‘एक्स्कवेटर’ से टकराकर पटरी से उतरने से कम से कम 21 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 47 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक रेलवे द्वारा संचालित ट्रेन तेहरान से लगभग 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित ताबास से यज्द शहर जा रही थी। इस ट्रेन में 350 व्यक्ति सवार थे। ट्रेन ग्रामीण इलाके में ‘एक्स्कवेटर’ (खुदाई करने वाली मशीन) से टकरा गई जिससे ‘एक्सवेटर’ और उसमें सवार व्यक्ति हवा में उछल गए।

विज्ञापन


सरकारी इरना समाचार एजेंसी ने आपात अधिकारियों के हवाले से हताहतों के आंकड़े दिए। अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर के साथ बचाव दल सुदूर इलाके में पहुंचे। उन्होंने कहा कि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से कुछ लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

खबर के अनुसार, दुर्घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रेन पटरी के पास एक ‘एक्स्कवेटर’ से टकरा गई। हालांकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि अंधेरे में खुदाई करने वाली मशीन ट्रेन पटरी के करीब क्यों रही होगी। एक अधिकारी ने कहा कि यह मशीन मरम्मत परियोजना का हिस्सा हो सकती है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इसके कारणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें