फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone Attack: ईरान ने नकारा अरब सागर में तेल टैंकर पर ड्रोन हमले का आरोप, अमेरिका के दावों पर कही ये बात

Mon, 25 Dec 2023 04:15 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते शनिवार को हिंद महासागर स्थित एक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया। जिसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले का आरोप लगाया है। इसी बीच, ईरान ने कहा कि अमेरिका का आरोप बेबुनियाद है। 
विज्ञापन
जहाज पर ड्रोन हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को हिंद महासागर में मालवाहक जहाज पर ड्रोन के हमले के बाद से भारतीय नौसेना सतर्क हो गई है। अमेरिका ने इस हमले का आरोपी ईरान पर लगाया है। इसी बीच, सोमवार को ईरान ने अमेरिका के गंभीर आरोपों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। बता दें 23 दिसंबर को गुजरात तट के पास अरब सागर में एक रासायनिक टैंकर पर हमला किया था।
विज्ञापन


अमेरिका के आरोप बेबुनियाद- ईरान विदेश मंत्रालय 
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया उस वक्त सामने आई जब अमेरिका ने रासायनिक टैंकर का आरोपी ईरान को ठहराया था। बता दें यह घटना शनिवार सुबह लगभग 10 बजे वेरावल से लगभग 200 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में हुई। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन जहाज को खासा नुकसान पहुंचा है। 

अमेरिका ने लगाया ईरान पर गंभीर आरोप
समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए पेंटागन के प्रवक्ता के बयान के मुताबिक, जहाज पर ईरान की ओर से दागे गए एकतरफा हमले वाले ड्रोन ने आक्रामण किया था। लाइबेरिया के झंडे लगा हुआ केम प्लूटो जहाज ईरान से दागे गए ड्रोन हमले का शिकार हो गया है। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना ने दी टैंकर को सुरक्षा
बता दें कि तेल टैंकर पर हमला शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। टैंकर पर सवार चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, जिनमें करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। ड्रोन हमले से टैंकर पर आग लग गई थी लेकिन इसे बुझा  दिया गया और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जिस वक्त टैंकर पर हमला हुआ, वह भारत की तटीय सीमा से करीब 200 नॉटिकल माइल्स की दूरी पर था। हमले की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और एक एयरक्राफ्ट टैंकर की सुरक्षा के लिए रवाना किया। साथ ही भारतीय तटरक्षक बलों के जहाज आईसीजीएस को भी टैंकर की सुरक्षा के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें