फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Election: रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो होंगे इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति, चुनाव में जीत का दावा

Thu, 15 Feb 2024 06:34 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

रुझानों के बाद सुबियांतो ने   अपनी जीत का एलान करते हुए कहा कि वे देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। हालांकि, सुबियांतो को देश में लोकतंत्रविरोधी नेता के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन
Prabowo Subianto - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया में हुए राष्ट्रपति चुनावों की मतगणना बुधवार को शुरू हुई। नतीजों के शुरुआती रुझानों में तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो ने 58 फीसदी मतों के साथ प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बना ली है। रुझानों के बाद सुबियांतो ने अपनी जीत का एलान करते हुए कहा कि वे देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। हालांकि, सुबियांतो को देश में लोकतंत्र विरोधी नेता के तौर पर जाना जाता है। इंडोनेशिया के करीब 20 करोड़ लोगों ने अपना राष्ट्रपति चुनने के लिए बुधवार को मतदान किया था। कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 80 फीसदी ने मतदान किया है। 

इंडोनेशियाई लोगों का जताया आभार

विज्ञापन

चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रारंभिक मतगणना बहुत धीमी थी। प्रबोवो को 57.7 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। जीत की घोषणा के बाद प्रबोवो ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह परिणामों के लिए आभारी हैं। टीवी पर उन्होंने कहा कि हमें अहंकारी नहीं होना चाहिए। हमें गर्व नहीं करना चाहिए। हमें उत्साहित नहीं होना है। हमें विनम्र रहना है। यह जीत इंडोनेशियाई लोगों की जीत होनी चाहिए। जोकोवी के समर्थन के कारण प्रबोवो मतदान में सबसे आगे चल रहे थे।

इंडोनेशिया की कुल 27 करोड़ आबादी में से 20.4 करोड़ लोग मतदान के लिए पंजीकृत थे। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। पिछले बार 2019 में 81 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। एक दिवसीय चुनाव में मतदाताओं न सिर्फ राष्ट्रपति बल्कि, उपराष्ट्रपति, संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव किया। इंडोनेशिया में 18 राजनीतिक दल हैं, जो 575 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे। वर्तमान में जोको विडोडो (जोकोवी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं, जो पिछले 10 वर्षों से इंडोनेशिया के शीर्ष पद पर बैठे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें