फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Indonesia : इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, मलूकू प्रांत में समुद्र के नीचे था केंद्र

Thu, 04 Nov 2021 11:55 PM IST
योगेश साहू एजेंसी, जकार्ता।

सार

करीब 10 लाख की आबादी वाले उत्तरी मलूकू प्रांत इंडोनेशिया का सबसे कम जनसंख्या वाला प्रांत है। बीते माह भी इंडोनेशिया में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया में बृहस्पतिवार को समुद्र के नीच 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र मलूकू प्रांत में समुद्र तटीय गांव में था। उसने बताया कि इसका केंद्र समुद्र के 10 किलोमीटर नीचे था। विभाग ने हालांकि इस भूकंप से सुनामी की आशंका से इनकार किया है।

विज्ञापन


करीब 10 लाख की आबादी वाले उत्तरी मलूकू प्रांत इंडोनेशिया का सबसे कम जनसंख्या वाला प्रांत है। पिछली बार इंडोनेशिया के पश्चिमी सुलावेसी प्रांत में जनवरी में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 105 लोगों की मौत हो गई थी और 6500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

पिछले महीने आए भूकंप में तीन लोगों की हो गई थी मौत
इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर बीते माह 16 अक्तूबर को तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था। इसके थोड़ी देर बाद एक और झटका महसूस किया गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहला भूकंप बाली के पत्तन शहर सिंगराजा के पूर्वोत्तर में 62 किलोमीटर की दूरी पर और दस किलोमीटर की गहराई पर आया था। इसके बाद 4.3 की तीव्रता का एक और झटका 282 किलोमीटर की गहराई पर आया था। बचाव एजेंसी के प्रमुख गेदे दारमादा ने बताया था कि भूकंप से घायल लोगों की हड्डियां टूट गई हैं और कई लोगों के सिर में गहरे जख्म आए हैं।

भूकंप के कारण पहाड़ी जिले में भूस्खलन हुए जिनमें कम से कम दो लोग मारे गए और कम से कम तीन गांवों तक जाने के रास्ते कट गए थे। इधर, कारांगासेम में मलबा गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। इससे पहले, जनवरी में यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 105 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 6500 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें