फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ ने जताया अंदेशा: यूरोप और मध्य एशिया के 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा

Thu, 04 Nov 2021 10:54 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा

सार

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 53 देशों के क्षेत्र में कोविड के कारण लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। 
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यूरोप और मध्य एशिया के 53 देशों में कोरोना वायरस की एक और लहर आने के खतरे का अंदेशा जताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख डॉ हैन्स क्लूज ने गुरुवार को कहा कि यूरोप और मध्य एशिया के 53 देशों के क्षेत्र में कोरोना वायरस की एक और लहर आने का खतरा है या वे पहले से ही महामारी की नई लहर का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं 
डॉ. क्लूज ने कहा कि मामलों की संख्या फिर से करीब-करीब रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ने लगी है और क्षेत्र में संक्रमण की रफ्तार गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने डेनमार्क के कोपनहेगन में संगठन के यूरोप मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि हम महामारी के उभार को लेकर एक अहम मोड़ पर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि यूरोप फिर से महामारी के केंद्र में हैं जहां हम एक साल पहले थे। डॉ. क्लूज ने कहा कि इसमें फर्क यह है कि स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस के बारे में ज्यादा जानकारी है और उनके पास इससे मुकाबला करने के लिए बेहतर उपकरण हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने की दर दोगुनी  
उन्होंने कहा कि वायरस के फैलाव को रोकने वाले उपायों और कुछ क्षेत्रों में टीकाकरण की कम दर के कारण मामले बढ़ रहे हैं। डॉ. क्लूज ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में 53 देशों के क्षेत्र में कोविड के कारण लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। 

उन्होंने कहा कि अगर यह स्थिति जारी रहती है तो क्षेत्र में फरवरी तक पांच लाख और लोगों की महामारी के कारण मौत हो सकती है। संगठन के यूरोप कार्यालय ने कहा कि क्षेत्र में साप्ताहिक मामले करीब 18 लाख आए हैं जो पिछले हफ्ते की तुलना में छह प्रतिशत अधिक हैं जबकि साप्ताहिक तौर पर 24,000 मौतें हुई जिसमें 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें