फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के छात्र आदित्य चौधरी ने ब्रिटेन की महारानी की राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता, 2020 में मारी बाजी

Fri, 20 Nov 2020 11:45 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
Duchess of Cornwall - Camilla Parker Bowles - फोटो : twitter
विज्ञापन

सिंगापुर में रहने वाले भारतीय मूल के 14 वर्षीय छात्र आदित्य चौधरी को शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी की राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता (क्यूसीईसी), 2020 में वरिष्ठ वर्ग का विजेता घोषित किया गया। दुनिया की सबसे पुरानी स्कूली लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार समारोह के पहले डिजिटल आयोजन के दौरान यह घोषणा की गई।

विज्ञापन


रॉयल कॉमनवेल्थ सोसाइटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चौधरी को उनके ‘वॉयसेज फ्रॉम द ब्लू वर्ल्ड’ शीर्षक वाले निबंध के लिये विजेता घोषित किया गया। इस डिजिटल कार्यक्रम में सिंगापुर से शामिल हुए चौधरी को डचेस ऑफ कॉर्नवाल - कैमिला पार्कर बोवल्स ने यह सम्मान दिया।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आप बेहद सुशिक्षित व चतुर हैं। मैंने सिंगापुर से आने वाली कई कहानियां देखी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो भी पढ़ी थीं उनमें से आपकी सर्वश्रेष्ठ थी। भारत से 16 वर्षीय अनन्या मुखर्जी को उनके निबंध ‘द वाटर्स राइज’ के लिये वरिष्ठ वर्ग में उप विजेता घोषित किया गया। समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनका निबंध पढ़ा। इन विजेताओं का चयन 58 राष्ट्रमंडल देशों से आईं करीब 13 हजार प्रविष्टियों में से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें