भारतीय मूल के अप्पावू ने 23 जून को सेंगकांग जनरल अस्पताल में एक नर्स को मौखिक रूप से चिल्लाते हुए गाली दी। इसके बाद नर्स ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।
भारतीय मूल के एक शख्स को सिंगापुर में एक सार्वजनिक अस्पताल में नस्ली टिप्पणी करने और स्टाफ पर हमला करने के मामले में मंगलवार को पांच सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 52 वर्षीय पेरियानायगम अप्पावू को यहां की एक अदालत ने उत्पीड़न के दो आरोपों और आपराधिक बल प्रयोग के एक आरोप में दोषी ठहराने के बाद यह सजा सुनाई।
उसने कहा था कि आप चीनी हैं और चीनी लोग मूर्ख होते हैं। मुझे एक भारतीय डॉक्टर चाहिए, वही डॉक्टर जो पहले मेरी देखभाल करता था। जब ऐसा नहीं किया गया तो वह बिस्तर से उठा और एक वरिष्ठ नर्स स्टाफ के पास जाकर काम में दखल डालने की कोशिश की।