फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय अर्थशास्त्री लिगिया नोरोन्हा को संयुक्त राष्ट्र में सहायक महासचिव एवं प्रमुख किया नियुक्त 

Sat, 27 Feb 2021 01:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
भारतीय अर्थशास्त्री लिगिया नोरोन्हा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विश्व निकाय के प्रमुख एंतोनियो गुटेरस ने भारतीय अर्थशास्त्री लिगिया नोरोन्हा को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के न्यूयॉर्क कार्यालय में सहायक महासचिव एवं प्रमुख नियुक्त किया है। नोरोन्हा अपने भारतीय सहयोगी एवं अर्थशास्त्री सत्या त्रिपाठी की जगह लेंगी। नोरोन्हा ने 2014 से नैरोबी में यूनएनईपी के आर्थिक विभाग में बतौर निदेशक काम किया है।

विज्ञापन


एंतोनियो गुटेरस ने की यूएनईपी में सहायक महासचिव के रूप में नियुक्ति
गुटेरस ने एक बयान जारी कर त्रिपाठी के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व एवं कार्य के प्रति समर्पण को लेकर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा, नोरोन्हा एक अर्थशास्त्री हैं और उन्हें संधारणीय विकास के क्षेत्र में 30 साल का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।

यूएनईपी के साथ जुड़ने से पहले नोरोन्हा नई दिल्ली में द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) में कार्यकारी निदेशक (अनुसंधान समन्वय) और संसाधन, नियमन तथा वैश्विक सुरक्षा अनुभाग की निदेशक भी रह चुकी हैं। गुटेरस ने पिछले दिनों निवेश मामलों की विशेषज्ञ उषा राव मोनारी को यूएनडीपी का अवर महासचिव और सहायक प्रशासक नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें