अमेरिका के मेदिना काउंटी में 25 वर्षीय युवक के वोक्सवैगन से टक्कर लगने के बाद 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वाहन चालक दक्षिण की तरफ जा रहा था, तभी पीड़ित उसकी वाहन से टकरा गए।
अमेरिका के मेदिना काउंटी में वाहन से टक्कर लगने के बाद एक 52 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की मौत हो गई। हाईवे पेट्रोल अधिकारियों को शाम के 7:05 बजे ब्रंसविक हिल्स के ऑटमवुड लेन के पास एक पैदल चल रहे यात्री के वाहन से टक्कर लगने की सूचना मिली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें मालूम चला कि 25 वर्षीय युवक के वोक्सवैगन से टकराने के बाद 52 वर्षीय पीयूष पटेल की मौत हो गई। वाहन चालक दक्षिण की तरफ जा रहा था, तभी पीयूष उसकी वाहन से टकरा गए। इस हादसे में पीड़ित की मौत हो गई, वहीं वाहन चालक को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भारतीय छात्र की गोली लगने से मौत
एक अन्य घटना में 26 वर्षीय भारतीय छात्र आदित्य अदलाखा की नौ नवंबर को वेस्टर्न हिल्स वायडक्ट में एक वाहन के भीतर गोली लगने से मौत हो गई। आदित्य को अल्सेरेटिव कोलिटिस पर काम करने के लिए अवॉर्ड और स्टाइपेंड भी मिल चुका है। वह 2025 में अपना डॉक्टोरेट खत्म करने वाले थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी तब मिली जब शनिवार की सुबह 06:20 बजे गोलीबारी की रिपोर्ट के बाद अदलाखा को पुल के ऊपरी डेक पर एक दुर्घटनाग्रस्त कार के भीतर गोली लगी हालत में पाया गया। उन्हें उसी समय यूसी अस्पताल ले जाया गया जहां वह कुछ दिनों तक गंभीर अवस्था में रहने के बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मेडिकल स्कूल ने इस घटना पर मृतक के परिवार वालों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।