फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MQ9B Drone: US कांग्रेस की अधिसूचना के 30 दिन, अब एमक्यू9बी ड्रोन की बिक्री अगले चरण में; तेज होगी प्रक्रिया

Sun, 03 Mar 2024 10:49 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत और अमेरिका के बीच अत्याधुनिक ड्रोन की डील में तेजी आने की उम्मीद है। कांग्रेस की अधिसूचना के 30 दिन पूरे होने के बाद आई रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की तरफ से बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
US drone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को अमेरिका से एमक्यू9-बी स्काईगार्डियन ड्रोन खरीदना है। 31 अत्याधुनिक ड्रोन का यह महत्वाकांक्षी रक्षा सौदा तेजी से पूरा किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी कांग्रेस से अधिसूचना के 30 दिन पूरे हो चुके हैं। खबर के मुताबिक 30 दिनों की अनिवार्य बाधा बहुत बड़ी थी, लेकिन अब यह अधिसूचना रविवार को सांसदों की किसी आपत्ति के बिना पारित होने की संभावना है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने फरवरी में अमेरिकी कांग्रेस को 3.99 अरब अमेरिकी डॉलर की अनुमानित लागत पर भारत के साथ ड्रोन डील को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि 31 MQ9-B स्काईगार्डियन ड्रोन की लागत 1.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। प्रौद्योगिकी और उपकरण सहित इस अत्याधुनिक ड्रोन के साथ मिलने वाली सभी सेवाओं की लागत लगभग 2.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। प्रस्तावित सौदे के मुताबिक भारत को 161 एंबेडेड ग्लोबल पोजिशनिंग एंड इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (ईजीआई), 35 एल3 रियो ग्रांडे कम्युनिकेशंस इंटेलिजेंस सेंसर सूट भी मिलेगा। अमेरिकी कांग्रेस की अधिसूचना के मुताबिक यह बिक्री अमेरिकी विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है।

इससे पहले नवंबर, 2023 में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि दोनों देशों के बीच यह सौदा तेजी से पूरा होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ टू प्लस टू डायलॉग के पांचवें संस्करण के दौरान द्विपक्षीय वार्ता के बाद ऑस्टिन ने कहा, भारत को ड्रोन क्षमता जल्द से जल्द मिले, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें