फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान; बोला- हमारे पोत को रोका जाना गलत, यह ठीक नहीं

Sun, 03 Mar 2024 09:46 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

 चीन से पाकिस्तान जा रहे एक पोत को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर शनिवार को रोके जाने पर पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई पर विरोध दर्ज किया है। 
विज्ञापन
चीन से पाकिस्तान जा रहे व्यापारिक पोत को रोका(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से पाकिस्तान जा रहे एक पोत को मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर शनिवार को रोका था। कराची जा रहे इस पोत को शक के आधार पर रोका गया था। ऐसी सूचना थी कि इसमें ऐसा संदिग्ध सामान ले जाया जा रहा है, जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल के लिए किया जा सकता है। इस बीच, रविवार को भारत की कार्रवाई पर पाकिस्तान ने विरोध जताया है। 
विज्ञापन


सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए 23 जनवरी को कराची जाने वाले माल्टा के झंडे वाला व्यापारी जहाज को रोक दिया और निरीक्षण के दौरान पाया कि खेप में एक कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन थी, जिसका निर्माण किया गया था। पाकिस्तान के लिए भेजे गए वाणिज्यिक उपकरणों की जब्ती के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये रिपोर्टें तथ्यों की गलत बयानी को दर्शाता है।

अधिकारियों ने बताया कि ये सीएनसी मशीनें कप्यूटर से नियंत्रित होती हैं। ये मिसाइल निर्माण के अहम हिस्सों को मजबूती, स्थिरता और सटीकता प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक टीम ने भी खेप का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि की कि इनका इस्तेमाल पड़ोसी देश अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें