फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरी-खरी: पाकिस्तान की शह पर ओआईसी ने किया कश्मीर का जिक्र, भारत ने लताड़ा

Fri, 06 Aug 2021 07:36 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, दुबई/नई दिल्ली।

सार

  • पाकिस्तान की शह पर इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने फिर एक बार कश्मीर मामले में हस्तक्षेप किया
  • ओआईसी के बयान पर  भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है
विज्ञापन
पीएम मोदी और इमरान खान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की शह पर इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने फिर एक बार कश्मीर मामले में हस्तक्षेप किया है। ओआईसी के महासचिव कार्यालय ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के दो साल पूरे होने के मौके पर एक बयान जारी कर 5 अगस्त 2019 को उठाए गए कदमों को एकतरफा करार दिया है। संगठन ने पाकिस्तान की भाषा बोलते हुए भारत सरकार से इस फैसले को पलटने का अनुरोध भी किया है।
विज्ञापन


ओआईसी के बयान पर  भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम ओआईसी के महासचिव द्वारा जारी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए एक और अस्वीकार्य संदर्भ को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। ओआईसी के पास केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित मामलों में कोई अधिकार नहीं है, जो भारत का अभिन्न अंग है।



भारत ने यह भी कहा कि ओआईसी महासचिव को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणियों के लिए निहित स्वार्थों को अपने मंच का फायदा उठाने की अनुमति देने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें