फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNSC: पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब; कहा- फर्क नहीं पड़ता

Tue, 21 Nov 2023 10:02 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। भारत ने कड़े शब्दों में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र संघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम द्वारा चर्चा में कश्मीर का जिक्र करने के बाद चीन की अध्यक्षता में चर्चा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर आर. मधु सूदन ने कहा, एक स्थायी प्रतिनिधि द्वारा मेरे देश के खिलाफ की गई अनुचित और आदतन टिप्पणियों को खारिज करने में मुझे एक क्षण भी नहीं लगेगा। मैं यहां पर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देकर उनको बढ़ावा नहीं दूंगा।

बैठकों में चर्चा के एजेंडे और विषय पर चिंता किए बिना पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को उठाता रहा है। हालांकि सभी मंचों पर इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान नाकाम रहा है। भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुच्छेद-370 को हटाना हमारा आंतरिक मामला है। साथ ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत विरोधी प्रचार बंद करने की सलाह दी। 
विज्ञापन


बता दें पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद-370 को भारत सरकार ने निरस्त कर दिया था। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। जिसके बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था और भारतीय राजदूत को निष्कासित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें