फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'रात के अंधेरे में चुराया गया जनादेश', PML-N के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की संभावना पर बोली PTI

Wed, 14 Feb 2024 05:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान में पीएमएल-एन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की संभावना पर इमरान खान की पार्टी ने आरोप लगाया कि जनादेश को रात के अंधेरे में चुराया गया है। 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रमुख सियासी दलों ने पीएमएल-एन पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शहबाज शरीफ के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस बीच, इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने बुधवार को आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में उनका जनादेश चुराया गया है। इमरान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन

'नवाज के बजाय शहबाज को बनाया पीएम उम्मीदवार'
पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) ने मंगलवार रात सभी को चौंकाते हुए शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। इससे पहले, प्रधानमंत्री के लिए पीएमएल-एन सुप्रिमो नवाज शरीफ के नाम की चर्चा थी। वहीं, पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री की दौड़ से पीछे हटने का एलान किया और पीएमएल-एन को समर्थन देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वे सरकार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन देश की स्थिरता के लिए पीएमएल-एन का मुद्दों के आधार पर समर्थन करेंगे। दूसरी ओर, इमरान खान के समर्थक चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। 

रात के अंधेरे में चुराया गया जनादेश: पीटीआई
पीटीआई के केंद्रीय सूचना सचिव रऊफ हसन ने कहा, रात के अंधेरे में इमरान खान के जनादेश को चुरा लिया गया है। 'एक्स' पर पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "पाकिस्तान को आगे अस्थिरता के रास्ते पर ले जाया जा रहा है।" उन्होंने पीएमएल-एन के नेतृत्व में संभावित गठबंधन सरकार का भी जिक्र किया। रऊफ ने कहा, "अपराधियों के एक गिरोह को सरकार बनाने में शामिल करने का फैसला देश के सामने गंभीर चुनौतियों के बारे में एक अदूरदर्शी दृष्टिकोण को दिखाता है।" 

संसदीय चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं सर्वाधिक सीट
पीटीआई समर्थिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में नेशनल असेंबली की सर्वाधिक सीट पर जीत हासिल की थी और सबको चौंका दिया था। उन्होंने 266 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 92 सीट पर जीत हासिल की है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 133 के बहुमत का आंकड़ा छूना होगा। 
विज्ञापन

'लोकतांत्रिक सिद्धांतो पर हमला कर रही मौजूदा स्थिति'
इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। चुनाव आयोग ने आम चुनाव से पहले उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न क्रिकेट बैट को छीन लिया था। जिसके कारण उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा। पीटीआई के प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा स्थिति लोकतांत्रित सिद्धांतों और मानदंडों पर सीधा हमला कर रही है। हसन ने कहा, अंधेरे की ताकतों को रोका जाना चाहिए और सत्ता उन लोगों को दी जानी चाहिए, जिन्हें लोगों ने अपना नेता चुना है। उन्होंने आगे कहा कि इमरान खान ही एकमात्र उम्मीद हैं, जो पाकिस्तान को संकटों से बाहर निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें