फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: PTI का दावा- बुशरा बीबी की जान को खतरा; इमरान खान ने साइफर, तोशाखाना मामले में मिली सजा को दी चुनौती

Fri, 16 Feb 2024 06:29 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पीटीआई का दावा है कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की जान को खतरा है। इस बीच, इमरान खान ने साइफर, तोशाखाना मामले में मिली सजा को अदालत में चुनौती दी है। 
विज्ञापन
इमरान खान अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने उनकी पत्नी बुशरा बीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। पार्टी ने दावा किया कि उनकी पत्नी बुशरा की जान को खतरा है। उन्होंने पाकिस्तान में उनका इलाज कराने से इनकार कर दिया है। पिछले माह तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में अदालत द्वारा दंपति को 14 साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद से बुशरा बीबी अपने घर में बंद है। बुशरा ने खुलासा किया कि उनके खाने में कुछ हानिकारक चीज मिलाई गई थी। उनके भोजन में एसिड जैसा था और जिससे उन्हें दर्द हुआ।
विज्ञापन


गैर इस्लामिक घोषित कर इमरान और उनकी पत्नी को सजा
गौरतलब है कि इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। इन दोनों को तोशखाना महंगे उपहार मामले और इद्दत मामले में कई वर्षों की सजा सुनाई गई है, जिसने उनकी शादी को गैर-इस्लामिक घोषित किया था। खास बात है कि बुशरा ने अपने आवास को उप जेल घोषित करने के अधिकारियों के कदम के खिलाफ पहले ही छह फरवरी को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। संभावित सुरक्षा मुद्दों का हवाला देते हुए उन्हें अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

इमरान खान ने साइफर, तोशखाना मामले में सजा को चुनौत
इस बीच, इमरान खान ने साइफर और तोशाखाना भ्रष्टाचार मामलों में अपनी सजा को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। तोशखाना और सिफर मामलों में इमरान खान की सजा के खिलाफ बैरिस्टर अली जफर के जरिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) के समक्ष अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। साइफर मामले पर याचिका में राज्य और आंतरिक मंत्रालय के सचिव यूसुफ नसीम खोखर को मामले में प्रतिवादी बनाया गया है। 30 जनवरी को इमरान खान को देश के जुड़े दस्तावेजों को लीक करने के लिए एक विशेष अदालत ने 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें