फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'तब मैं थोड़ा व्यंग्यात्मक था', रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में सुलझाने वाले बयान पर ट्रंप ने दी सफाई

Sat, 15 Mar 2025 11:32 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कहा था कि मैं रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे के अंदर खत्म करा दूंगा। ट्रंप ने कहा कि ठीक है, जब मैंने ऐसा कहा तो मैं थोड़ा व्यंग्यात्मक था। मेरे कहने का वास्तव में मतलब यह है कि मैं इसे सुलझाना चाहूंगा और मुझे लगता है कि मैं सफल होऊंगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले दिए गए रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में सुलझाने वाले बयान पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी है। ट्रंप ने कहा कि तब मैं थोड़ा व्यंग्यात्मक था। एक टीवी कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि ठीक है, जब मैंने ऐसा कहा तो मैं थोड़ा व्यंग्यात्मक था। मेरे कहने का वास्तव में मतलब यह है कि मैं इसे सुलझाना चाहूंगा और मुझे लगता है कि मैं सफल होऊंगा।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कई बार कहा था कि मैं रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे के अंदर खत्म करा दूंगा। हालांकि मौजूदा समय में वह इस युद्ध का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: पुतिन से बातचीत के बाद बोले ट्रंप- मैंने यूक्रेनी नागरिकों की जान बचाने की अपील की
विज्ञापन


जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर पुतिन युद्ध को समाप्त करने के लिए सहमत नहीं होते हैं तो क्या योजना होगी? इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुनिया के लिए बुरी खबर है क्योंकि बहुत से लोग मर रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि वह सहमत होने जा रहे हैं। मैं वास्तव में ऐसा सोचता हूं। मुझे लगता है कि मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुतिन को 30 दिन का युद्धविराम मंजूर, डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रयासों को भी सराहा

मई 2023 में ट्रंप ने कहा था वे मर रहे हैं, रूसी और यूक्रेनियन। मैं चाहता हूं कि वे मरना बंद करें। मैं इसे 24 घंटे में रोक दूंगा। यह एक ऐसा युद्ध है जो सुलझने के लिए बेताब है। मैं राष्ट्रपति बनने से पहले ही इसे सुलझा लूंगा। तत्कालीन उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बहस के दौरान भी ट्रंप ने कहा था कि अगर मैं जीतता हूं, जब मैं राष्ट्रपति होता हूं। मैं जो करूंगा वह यह है कि मैं एक से बात करूंगा, मैं दूसरे से बात करूंगा। मैं उन्हें एक साथ लाऊंगा।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें