फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: 'मैं नहीं चाहता पीएम मोदी और अन्य वैश्विक नेता राजधानी में गड्ढे देखें', राष्ट्रपति ट्रंप का बयान

Sat, 15 Mar 2025 11:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'जब भारत के प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य नेता जैसे यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री, वे सभी पिछले डेढ़ हफ्ते में मुझसे मिलने आए थे। मैं नहीं चाहता था कि वे टेंट देखें, या वे भित्तिचित्र देखें। मैं नहीं चाहता था कि वे सड़कों पर टूटे हुए अवरोध और गड्ढे देखें।'
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा है कि वे नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या दुनिया के अन्य नेता राजधानी वॉशिंगटन डीसी में टेंट, भित्तिचित्र या सड़कों में गड्ढे देखें। ट्रंप ने राजधानी वॉशिंगटन डीसी को साफ करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


'हम अपने शहर की सफाई करने जा रहे हैं'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'हम अपने शहर की सफाई करने जा रहे हैं। हम इस महान राजधानी की सफाई करेंगे, और यहां अपराध नहीं होने देंगे। हम भित्तिचित्रों को हटाने जा रहे हैं, और हम पहले से ही टेंट्स को हटा रहे हैं। इसके लिए हम प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने वाशिंगटन डीसी के मेयर म्यूरियल बोसर की तारीफ की और कहा कि वे राजधानी की सफाई का अच्छा काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि 'हमने कहा कि विदेश विभाग के ठीक सामने बहुत सारे टेंट हैं। उन्हें हटाना होगा और उन्होंने उन्हें तुरंत हटा दिया। हम एक ऐसी राजधानी चाहते हैं जिसकी दुनियाभर में तारीफ हो।'

ये भी पढ़ें- Russia: पुतिन ने अमेरिकी राजदूत से की मुलाकात, संघर्षविराम प्रस्ताव पर अपना संदेश ट्रंप तक पहुंचाने को कहा
विज्ञापन


'यह पहले से ज्यादा साफ राजधानी होगी'
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 'जब भारत के प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य नेता जैसे यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री, वे सभी पिछले डेढ़ हफ्ते में मुझसे मिलने आए थे। मैं नहीं चाहता था कि वे टेंट देखें, या वे भित्तिचित्र देखें। मैं नहीं चाहता था कि वे सड़कों पर टूटे हुए अवरोध और गड्ढे देखें। इसलिए हमने शहर को सुंदर बनाया। हम एक अपराध मुक्त राजधानी बनाने जा रहे हैं। जब यहां लोग आएंगे तो उन्हें लूटा नहीं जाएगा, गोली नहीं मारी जाएगी या दुष्कर्म नहीं किया जाएगा। यह पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित, साफ और बेहतर राजधानी होगी और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएम मोदी ने बीती 13 फरवरी को अमेरिका का दौरा किया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। जनवरी में ट्रंप के शपथ ग्रहण के कुछ ही हफ्तों में ही कई वैश्विक नेता अमेरिका का दौरा कर चुके हैं। इनमें पीएम मोदी के अलावा इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की आदि नेता शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- US: 'ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ से अमेरिकी कंपनियों को हो सकता है नुकसान, एक बार सोचे सरकार', टेस्ला की चेतावनी


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें