Hurricane Ian: अमेरिका में 'इयान' का कहर, सड़कें जलमग्न, अस्पताल की छत उड़ी, फ्लोरिडा में बाढ़ और बिजली संकट
Fri, 30 Sep 2022 02:22 AM IST
देव कश्यप
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सेंट पीटर्सबर्ग/पुंटा गोर्डा।
सार
फ्लोरिडा प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर श्रेणी-4 के इस विनाशकारी तूफान के चलते सड़कें जलमग्न हैं और प्रायद्वीप में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जॉर्जिया व दक्षिण कैरोलिना में हालात खराब हैं। इससे फोर्ट मायर्स शहर सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां खतरा देखते हुए 8.5 लाख घरों की बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। करीब 20 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
चक्रवाती तूफान ‘इयान’ ने अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में बाढ़ और बिजली संकट पैदा कर दिया है। स्टौक द्वीप के पास 2 से 7 मीटर ऊंची तेज लहरों में एक नाव डूबने से 23 लोग लापता हैं। फ्लोरिडा का एक अस्पताल जलमग्न है व चौथे तल पर मौजूद आईसीयू की छत उड़ गई है। 240 किमी प्रति घंटे की गति से तूफान फ्लोरिडा तट से टकराया। तभी से मूसलाधार बारिश जारी है। कई क्षेत्रों में बाढ़ की आपात स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
पोर्ट शार्लट स्थित एचसीए फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल की डॉक्टर बरजिट बोडाइन में बताया कि तूफान खतरनाक होता है लेकिन यह अंदाजा नहीं था कि इससे आईसीयू की छत ही उड़ जाएगी। हालात बेहद नाजुक हैं। प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर श्रेणी-4 के इस विनाशकारी तूफान के चलते सड़कें जलमग्न हैं और प्रायद्वीप में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जॉर्जिया व दक्षिण कैरोलिना में हालात खराब हैं। इससे फोर्ट मायर्स शहर सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। यहां खतरा देखते हुए 8.5 लाख घरों की बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। करीब 20 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।
सड़कों पर दिखी शार्क, पेड़-खंभे धराशायी
सोशल मीडिया पर इयान तूफान से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में सड़कों पर बारिश और बाढ़ के बीच तटीय शहर में शार्क भी दिखाई दी। एक अन्य वीडियो में जिम कैंटोर नामक एक रिपोर्टर लड़खड़ाते हुए दिख रहा है। वह कह रहा है, मैं खड़ा नहीं हो पा रहा हूं, हवा बहुत तेज है। उसे एक खंभा पकड़कर खड़ा होना पड़ा। कई जगह पेड़ और खंभे धराशायी हो गए हैं जबकि अधिकांश इमारतों में बाढ़ का पानी अंदर घुस आया है।
विज्ञापन
500 साल की सबसे भीषण तबाही बताई गवर्नर ने
बिजली की लाइनों में चिंगारियां उठने के बाद आग लगने से फोर्ट मायर्स इलाके में काले धुएं के बादल उठते दिखाई दिए।
प्रभावित इलाकों में तेजी से आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे भीषण आपदा घोषित किया।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि आपदा से 260 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ।
तूफान के दौरान इलाके में 250 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
बाढ़ के पानी में शार्क तैरती दिखीं।
नेपल्स में 10 करोड़ की मैकलॉरेन पी-1 कार गैराज से निकलकर बाढ़ में बह गई।